{"_id":"6842b58be02719e629082ecc","slug":"corona-update-in-varanasi-200-new-patients-of-cold-and-fever-and-corona-test-of-only-25-2025-06-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Corona In Varanasi: बढ़ते संक्रमण के बीच जुकाम-बुखार के आ रहे 200 नए मरीज, कोरोना जांच केवल 25 की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona In Varanasi: बढ़ते संक्रमण के बीच जुकाम-बुखार के आ रहे 200 नए मरीज, कोरोना जांच केवल 25 की
Fri, 06 Jun 2025 03:02 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Fri, 06 Jun 2025 03:02 PM IST
सार
Varanasi Corona Update: वाराणसी जिले में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच अस्पतालों में प्रोटोकॉल का असर नहीं दिख रहा है। उधर, स्वास्थ्य विभाग लोगों से सतर्कता बरतने की अपील कर रहा है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : Freepik.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी जिले में कोरोना का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। इस बीच अस्पतालों की ओपीडी में बुखार, जुकाम वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ी है। बुखार, जुकाम की समस्या के औसतन 200 मरीज मिल रहे हैं। इसमें डॉक्टर की सलाह पर हर दिन बीएचयू समेत जिले के अन्य अस्पतालों को मिलाकर केवल 25 लोगों की कोरोना जांच करवाई जा रही है।
विज्ञापन
बीएचयू अस्पताल में आरटीपीसीआर जांच हो रही है, वहीं अन्य अस्पतालों में एंटीजन जांच की जा रही है। जिले में कोरोना के एक्टिव केस 10 हो गए हैं। बृहस्पतिवार को बीएचयू अस्पताल, जिला अस्पताल, मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा, शास्त्री अस्पताल रामनगर सहित अन्य जगहों पर बुखार, जुकाम के साथ ही सिरदर्द की समस्या लेकर मरीज पहुंचे। जिसमें कुछ को दवा दी गई जबकि तीन दिन से अधिक समय से बुखार की समस्या वाले लोगों को कोविड जांच करवाने को कहा गया।
विज्ञापन
एंटीजन जांच की रिपोर्ट तो तुरंत आ रही है लेकिन आरटीपीसीआर जांच की रिपोर्ट अगले दिन मिल रही है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों से कोविड प्रोटोकाल का पालन करने की अपील भी की गई है। इसके बाद भी अस्पतालों में जिस तरह का कोविड प्रोटोकॉल दिखना चाहिए, वो नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन
अमर उजाला की पड़ताल में बृहस्पतिवार को बीएचयू अस्पताल से लेकर जिला अस्पताल, मंडलीय अस्पताल तक बुधवार को भीड़ में लोग बिना मास्क लगाए, बिना दो गज की दूरी के खड़े दिखे। इसमें छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक बिना मास्क के दिखे।
आईएमएस बीएचयू माइक्रोबायोलॉजी विभाग के प्रो. गोपालनाथ का कहना है कि अगर कोविड प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा तो किसी तरह की समस्या नहीं होगी।
सरकारी अस्पताल, स्वास्थ्य केंद्रों पर भी नहीं दिखी सतर्कता
जिला अस्पताल, मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा और शास्त्री अस्पताल रामनगर, जिला महिला अस्पताल के साथ ही स्वास्थ्य केंद्रों पर भी डॉक्टर से लेकर मरीज तक कोई भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन करता नहीं दिखाई दिया। अस्पतालों में इक्का दुक्का लोगों के मुंह पर मास्क दिख रहा था। सारनाथ, चौकाघाट, दुर्गाकुंड, मंडुवाडीह सहित अन्य जगहों के स्वास्थ्य केंद्रों पर भी कुछ ही लोग मास्क पहने नजर आएं। अब तक जिले में जो भी 10 एक्टिव कोरोना केस हैं, उनमें किसी की ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। जुकाम, बुखार आने पर ही जांच करवाने पहुंचे और अब रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।