सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Cough Syrup Case Charge Sheet Prepared Against Six Accused Including Amit Divyesh and Abhinav in varanasi

Cough Syrup Case: अमित, दिवेश और अभिनव समेत छह आरोपियों पर चार्जशीट तैयार, शुभम जायसवाल का खपाया था पैसा

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Mon, 20 Apr 2026 11:14 AM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: कफ सिरप तस्करी मामले में अमित, दिवेश और अभिनव समेत छह आरोपियों पर चार्जशीट तैयार किया गया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि सिंडिकेट के सरगना शुभम जायसवाल का पैसा इन आरोपियों ने विभिन्न माध्यमों से खपाया था। 

Cough Syrup Case Charge Sheet Prepared Against Six Accused Including Amit Divyesh and Abhinav in varanasi
कफ सिरप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कोडीनयुक्त कफ सिरप तस्करी मामले में कोतवाली थाने में दर्ज प्राथमिकी के छह आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने चार्जशीट तैयार की है। पुलिस ने तस्करी के मुख्य आरोपियों अमित जायसवाल, दिवेश जायसवाल, अभिनव कुमार यादव, घनश्याम मौर्य, अंकुश सिंह और मनोज यादव के खिलाफ आरोप पत्र (चार्जशीट) तैयार कर ली है।
Trending Videos


पुलिस जांच में सामने आया है कि दुबई में छिपे सिंडिकेट के सरगना शुभम जायसवाल का पैसा इन आरोपियों ने विभिन्न माध्यमों से खपाया था। अमित और दिवेश जायसवाल इस वित्तीय नेटवर्क को संभाल रहे थे, जबकि अभिनव कुमार यादव, घनश्याम मौर्य, अंकुश सिंह और मनोज यादव रसद, फर्जी फर्मों के संचालन और परिवहन की जिम्मेदारी संभालते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; आसान होगा सफर: बनारस से मुंबई और कोलकाता के लिए दो महीने तक चलेगी समर स्पेशल ट्रेन, आसान होगा सफर

गिरोह ने ड्रग लाइसेंस प्राप्त करने के लिए फर्जी अनुभव प्रमाण पत्रों का उपयोग किया और पुलिस से बचने के लिए आरटीजीएस के जरिए ट्रांजेक्शन किए। विवेचना के दौरान पुलिस ने बैंक खातों और व्हाट्सऐप चैट के माध्यम से 50 करोड़ रुपये के संदिग्ध लेनदेन के प्रमाण पाए हैं। कोतवाली पुलिस की इस चार्जशीट में दस्तावेजों के अलावा कॉल डिटेल रिकॉर्ड और फर्जी फर्मों के बैंक स्टेटमेंट मुख्य आधार हैं।

पुलिस और एजेंसियों की जांच में सामने आया है कि इस गिरोह ने रांची के शैली ट्रेडर्स और अन्य काल्पनिक फर्मों के नाम पर फर्जी ई-वे बिल और जीएसटी इनवॉइस तैयार किए थे। इन फर्जी दस्तावेजों की आड़ में आरोपियों ने उत्तर प्रदेश से बिहार और पश्चिम बंगाल होते हुए त्रिपुरा तक कोडीनयुक्त कफ सिरप की तस्करी की। 

जांच में यह तथ्य उजागर हुआ है कि गिरोह ने लगभग 25 लाख कफ सिरप की बोतलों को अवैध तरीके से खपाया, जिनकी कीमत बाजार में करोड़ों में है। आरोपी कफ सिरप की सप्लाई चेन, रुपये के लेनदेन, साथ ही बांग्लादेश व नेपाल बॉर्डर से जुड़ी लॉजिस्टिक्स को संभालते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed