{"_id":"699e92460be59782ba0cc8b5","slug":"dead-body-of-paan-seller-found-hanging-his-wife-also-consumed-rat-poison-in-varanasi-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: फंदे से लटका मिला पान विक्रेता का शव, पत्नी ने भी खा ली चूहे मारने वाली दवा; जानें- पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: फंदे से लटका मिला पान विक्रेता का शव, पत्नी ने भी खा ली चूहे मारने वाली दवा; जानें- पूरा मामला
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Wed, 25 Feb 2026 11:40 AM IST
विज्ञापन
सार
Varanasi News: वाराणसी जिले में पारिवारिक कलह में एक शख्स ने फंदे से लटककर जान दे दी। उधर, उसकी पत्नी ने भी चूहे मारने वाली दवा खा ली, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। उसे आनन- फानन अस्पताल पहुंचाया गया।
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
वाराणसी जिले में सिगरा थाना क्षेत्र के सोनिया में मंगलवार शाम पत्नी से विवाद के बाद पान विक्रेता संदीप प्रजापति उर्फ बाबू (35) ने फंदे से लटक जान दे दी। पत्नी अनीता (30) ने भी चूहे मारने वाली दवा खा ली। अचेतावस्था में पत्नी अनीता को कबीरचौरा मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। सिगरा पुलिस ने संदीप का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फॉरेंसिक टीम ने भी कमरे के अंदर और बाहर छानबीन की।
Trending Videos
क्या है पूरा मामला
सिगरा इंस्पेक्टर संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि सोनिया निवासी पान विक्रेता संदीप प्रजापति उर्फ बाबू का पत्नी अनीता प्रजापति से अकसर पारिवारिक विवाद होता था, जिससे खिन्न होकर संदीप प्रजापति ने शाम को कमरे में पंखे की कुंडी में फंदे से लटक कर जान दे दी। अनीता भी होश खो बैठी और घर में रखी चूहे मारने वाली दवा खा ली। बच्चों के चीखने चिल्लाने के बाद जुटे लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; UP News: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले- शंकराचार्य जैसी संस्था को समाप्त करने का रचा जा रहा इतना बड़ा षड्यंत्र
संदीप और अनीता के 12 व 8 साल के दो बेटे और 6 साल की बेटी है। पिता की मौत और मां के अस्पताल में भर्ती होने के बाद से बच्चों को रिश्तेदार और पड़ोसियों ने समझाया। उधर, दंपती के इस कदम को लेकर लोगों ने कहा कि कम से कम बच्चों के भविष्य का ख्याल रखना चाहिए था।
