सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dead body of youth found in Varanasi Father alleges murder gone out to watch match married three months ago

मैच देखने गए युवक की मिली लाश: पिता ने लगाया हत्या का आरोप, तीन महीने पहले हुई थी शादी; सीसी कैमरे की जांच

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Mon, 09 Mar 2026 05:41 PM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: युवक की लाश मिलने की सूचना पाकर परिजन माैके पर पहुंच गए थे। पिता ने हत्या का आरोप लगाया है। वहीं, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

Dead body of youth found in Varanasi Father alleges murder gone out to watch match married three months ago
सतीश की फाइल फोटो और बिलखती पत्नी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

सारनाथ के रजनहियां में युवक की सड़क पर लाश मिलने से हड़कंप मच गया। स्थानीय पुलिस ने बाइक नंबर से लाश की शिनाख्त की। युवक के मृत मिलने की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। देखते ही देखते सड़क पर सैकड़ों लोग पहुंच गए।

Trending Videos




मृतक के पिता अशोक पटेल ने बताया कि बीते रविवार की रात मेरा बेटा सतीश पड़ोस के गांव बनवारिपुर में शमशेर पटेल के यहां भारत-न्यूजीलैंड का फाइनल मैच देखने गया था। हम लोग भी रात में मैच देख कर 12 बजे के लगभग सो गए थे। सोमवार की सुबह छह बजे मेरे भाई विजय ने पूरा मामला बताया बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

Dead body of youth found in Varanasi Father alleges murder gone out to watch match married three months ago
युवक की माैत के बाद विलाप करतीं महिलाएं। - फोटो : संवाद

यह घटना मेरे घर से मजह दो सौ मीटर दूर स्थित अंग्रेजी शराब के ठेके पास सड़क पर घटी थी। वहीं पर बाइक भी मिली है। पिता ने बताया कि रात में पुलिस ने कोई सूचना नहीं दी। उन लोगों ने अगल-बगल भी पूछताछ नहीं की। बिना शिनाख्त किए ही लावारिस समझ बेटे की लाश को उठा ले गए थे।

सतीश पटेल (25) वर्ष तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। सबसे छोटी बहन है। सोनातलाब स्थित एक प्राइवेट स्कूल में वैन चलाने का काम करता था। सतीश का तीन महीने पहले ही हरहुआ के दुनियापुर में शादी हुई थी।

इस बाबत पूछे जाने पर पिता अशोक पटेल इसे कोई दुर्घटना नहीं बता रहे। पिता का कहना है कि मेरे बेटे की हत्या हुई है। वहीं, एसीपी विदुष सक्सेना ने बताया कि प्रथम दृष्टया सड़क दुर्घटना प्रतीत हो रहा है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। हल्का प्रभारी सीसी कैमरे की जांच कर रहे हैं।

बिलख रही थी पत्नी

सतीश की पत्नी ज्योति अपने पति की लाश देख कर बार-बार बेहोश हो जा रही थी। पानी मारने पर उसे होश आ रहा था। मृत पति को देख कह रही थी उठा हो...कहां चल गइला। अभी कुछ समय पहले सथवा रहला न। तीन महीने पहले ही सतीश और ज्योति की शादी हुई थी। आसपास माैजूद लोग भी इस दृश्य को देख मर्माहत हो जा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed