Dev Deepawali 2023: बनारस में गंगा की लहरों पर शिव करेंगे तांडव, लेजर शो बताएगा काशी का इतिहास
देव दीपावली पर वाराणसी में गंगा की लहरों से लेकर उस पार तक लेजर शो से एक विशेष आयोजन की तैयारी है। काशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर लेजर शो के जरिये शिव तांडव और काशी का इतिहास बताया जाएगा।


विस्तार
धरती पर देवताओं के अगवानी में सजने वाली देव दीपावली पर इस बार काशी विश्वनाथ धाम के सामने दुनियाभर के सैलानी गंगा तट पर देवाधिदेव महादेव के तांडव के साक्षी बनेंगे। गंगा द्वार पर लगाए गए लेजर शो के जरिये शिव तांडव और काशी का इतिहास बताया जाएगा। इसके साथ ही धाम परिसर को खास तौर पर सजाया भी जाएगा।
दरअसल, काशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर विशेष लेजर लाइट के जरिये दीवारों पर हर दिन अनुपम छटा भक्तों को लुभाती है। देव दीपावली पर इसी लेजर लाइट्स से गंगा की लहरों से लेकर उस पार तक लेजर शो से एक विशेष आयोजन की तैयारी है। इसमें लेजर शो घाट की दीवारों पर अनुपम छटा बिखेरेगा।
काशी विश्वनाथ धाम में विशेष आयोजन की तैयारी
धाम के सामने गंगा नदी की रेत पर क्रीम कोरियोग्राफ्ड आतिशबाजी भी होगी। काशी विश्वनाथ धाम में आने वाले भक्तों के लिए देव दीपावली पर विशेष आयोजन की भी तैयारी है। इसके अलावा देव दीपावली पर चेतसिंह घाट की दीवारों पर होने वाला लेजर शो भी होगा।


काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. सुनील वर्मा ने बताया कि देव दीपावली पर काशी विश्वनाथ धाम को भक्तों के लिए सजाया संवारा जाएगा। धाम के घाट पर लेजर शो से विशेष आयोजन किए जाएंगे।