सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Devotees not get involved with touts or resort to backdoor channel for Darshan of Kashi Vishwanath Temple

अपील: काशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए दलाल या जुगाड़ के चक्कर में न पड़ें श्रद्धालु, यहां कर सकते हैं अनुरोध

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Fri, 27 Mar 2026 03:59 PM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: मंदिर प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं के लिए एक अपील जारी की गई है। इसमें कहा गया है कि काशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए दलाल या जुगाड़ के चक्कर में न पड़ें। 

Devotees not get involved with touts or resort to backdoor channel for Darshan of Kashi Vishwanath Temple
Kashi Vishwanath Dham - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं के लिए एक अपील जारी की है। कहा है कि विशिष्ट परिस्थितियों में भी बाबा के दर्शन के लिए किसी दलाल या जुगाड़ के फेर न पड़ें। किसी भी विशिष्ट अनुरोध के लिए सीधे मंदिर न्यास कार्यालय से भौतिक रूप में या ceo@skvt.org पर ईमेल के माध्यम से अनुरोध करें। जो संभव सुविधा होगी वह संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ न्यास उपलब्ध कराएगा। सामान्य स्थितियों के लिए दर्शन, आरती और रुद्राभिषेक के लिए मंदिर हेल्प डेस्क पर संपर्क करें। उधर, मंदिर प्रशासन ने 9 महीने 9 दिन के काशीवास पर आए पुणे के दंपती को नियमित बाबा विश्वनाथ के दर्शन-पूजन की व्यवस्था कराई है। 

Trending Videos


पुणे के संजीव आंबेकर और नेहा आंबेकर ने बताया कि उनका 9 माह 9 दिन का काशीवास 29 मार्च को पूरा होगा। काशीवास का संकल्प लेने के दौरान दोनों दंपती को हर दिन बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन करना था। लेकिन, दैनिक पास निरस्त होने के चलते आम दर्शनार्थियों के साथ रोज दर्शन करने में दिक्कत आ रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Ram Navami 2026: काशी में मुस्लिम महिलाओं ने भगवान राम की उतारी आरती, आंखों में दिखी भक्ति की चमक

दंपती ने बताया कि प्रतिदिन सुगम दर्शन का टिकट लेना भी व्यावहारिक नहीं था। ऐसे में मंदिर कार्यालय में मुख्य कार्यपालक अधिकारी से हमने संपर्क किया। मंदिर प्रशासन ने उनके नियमित दर्शन की व्यवस्था कराई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed