सब्सक्राइब करें

लहरतारा गैस कांड: बहन की शादी के लिए रिश्ता तलाश रहे थे दोनों भाई, नए घर से शादी की थी योजना

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Fri, 27 Mar 2026 04:33 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी जिले के लहरतारा में गैस रिसाव से मकान ध्वस्त होने से पहले भाई-बहन फिर मां की मौत के बाद अस्पताल में भर्ती अमन का इलाज चल रहा है। खाना बनाते समय अचानक धमाके के साथ मकान ध्वस्त हुआ था। 

विज्ञापन
Lahartara Gas Tragedy in varanasi painful story of three death of sister Brother and mother
मृत भाई-बहन की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी जिले के लहरतारा में मंगलवार को गैस सिलिंडर रिसाव से हुए विस्फोट ने 40 घंटे के अंदर एक परिवार की खुशियां छीन लीं। तीन लोगों की मौत के बाद आसपास और रिश्तेदार गमगीन हैं। पीएम योजना से बने घर का रामनवमी पर गृहप्रवेश होना था, जो अधूरा रह गया। बहन प्रीति की शादी के लिए दोनों भाई रिश्ता तलाश रहे थे। नए घर से ही शादी करने की योजना थी, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि ऐसा हादसा हो जाएगा। मृतकों का अंतिम संस्कार मणिकर्णिका घाट पर किया गया। मुखाग्नि परिवार के ही विशाल साहनी ने दी।

Trending Videos
Lahartara Gas Tragedy in varanasi painful story of three death of sister Brother and mother
रोते-बिलखते रिश्तेदार - फोटो : अमर उजाला
सिलिंडर रिसाव से हुए विस्फोट में घटना के दिन ओम कुमार चौधरी और प्रीति चौधरी की मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल मां गिरिजा देवी ने बुधवार को दम तोड़ दिया। हादसे में घायल बड़ा बेटा अमन चौधरी का इलाज बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Lahartara Gas Tragedy in varanasi painful story of three death of sister Brother and mother
हादसे के बाद मलबा हटाते लोग - फोटो : अमर उजाला
परिजनों के अनुसार, परिवार नवरात्र की नवमी पर प्रधानमंत्री आवास योजना से बने नए घर में गृहप्रवेश की तैयारी कर रहा था। मकान में पुट्टी और रंगाई का काम अंतिम चरण में चल रहा था। ओम कुमार चौधरी कैब चालक थे और अमन चौधरी किताब की दुकान पर काम करते थे। दोनों भाई मेहनत कर घर को तैयार कराने के लिए पैसे जुटा रहे थे।
Lahartara Gas Tragedy in varanasi painful story of three death of sister Brother and mother
वाराणसी में गैस सिलिंडर रिसाव से गिरा मकान - फोटो : अमर उजाला
विशाल साहनी ने बताया कि गिरिजा देवी के पति आत्मा प्रसाद का निधन करीब तीन वर्ष पहले हो चुका था। दोनों भाई मेहनत कर परिवार चला रहे थे और बहन प्रीति के विवाह के लिए भी रिश्ता तलाश रहे थे। 
विज्ञापन
Lahartara Gas Tragedy in varanasi painful story of three death of sister Brother and mother
वाराणसी में गैस सिलिंडर ब्लास्ट - फोटो : रोहित सोनकर
पोस्टमार्टम के बाद बृहस्पतिवार शाम गिरिजा देवी का अंतिम संस्कार मणिकर्णिका घाट पर किया गया। अंतिम संस्कार के समय परिजनों की आंखों में आंसू थे और पूरा माहौल गमगीन था। घटना के बाद पूरे मोहल्ले में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed