सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ram Navami 2026 Muslim women performed Aarti of Lord Ram in Varanasi

Ram Navami 2026: काशी में मुस्लिम महिलाओं ने भगवान राम की उतारी आरती, आंखों में दिखी भक्ति की चमक

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Fri, 27 Mar 2026 03:51 PM IST
विज्ञापन
सार

Ram Navami 2026: काशी में मुस्लिम महिलाओं ने भगवान राम की आरती उतारी। कहा कि दुनिया को राम के रास्ते पर चलना होगा, तभी शांति मिलेगी। मुस्लिम महिलाओं ने भगवान राम की आरती कर मध्य एशिया के मुस्लिम देशों से शांति की कामना की। 

Ram Navami 2026 Muslim women performed Aarti of Lord Ram in Varanasi
मुस्लिम महिलाओं ने उतारी भगवान राम और माता जानकी की आरती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

वाराणसी की मुस्लिम महिलाओं ने रामनवमी के अवसर पर प्रभु श्रीराम की महाआरती की। महिलाओं ने दुनिया को शांति का संदेश भेजा। महिलाओं के हाथों में सजावटी थाल, होठों पर रामनाम का मंत्र और आंखों में भक्ति की चमक दिखी। मुस्लिम महिलाओं ने कहा कि धर्म बदलने से पूर्वज नहीं बदलते। प्रभु राम का जन्म विश्व के कल्याण के लिए हुआ था। 

Trending Videos


विशाल भारत संस्थान एवं मुस्लिम महिला फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को रामनवमी के अवसर पर सुभाष भवन में एकत्रित होकर हिंदू- मुस्लिम महिलाओं ने भगवान श्रीराम, माता जानकी की आरती उतारी। ढोल की थाप पर राम जन्म के गीत गाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर मुस्लिम महिला फाउंडेशन की नेशनल सदर नाजनीन अंसारी ने कहा कि आज मुस्लिम देश युद्ध, हिंसा और नफरत से जंग लड़ रहे, एक दूसरे को मार रहे हैं। अगर मुस्लिम देश भगवान राम के रास्ते पर चले तो उनके देश में शांति आएगी और युद्ध रुक जाएगा। भारत की महान संस्कृति ही एक मात्र रास्ता है शांति और प्रेम का। वह भगवान राम के आदर्शों पर चलकर ही सम्भव है। कहा कि राम हमारे पूर्वजों के पूर्वज हैं। उनकी भक्ति, आरती और उनके दर पर जाने से कोई रोक नहीं सकता।  

इसे भी पढ़ें; कफ सिरप कांड: सीबीआई ने इंटरपोल को लिखा पत्र, शुभम के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने की कार्रवाई शुरू

मुस्लिम महिलाओं की नेता डॉ. नजमा परवीन ने कहा कि हमारा काम समाज को जोड़ना है, धर्म के नाम पर नफरत फैलाने वाले भारत का भला नहीं चाहते। विदेशियों के इशारे पर काम करने वाले लोग केवल मुसलमानों को डराकर भारत की संस्कृति और देशभक्ति से दूर करते हैं। राम नाम का मंत्र ही दुनिया भर की महिलाओं की ताकत है।

नगीना बेगम ने कहा कि हम धमकियों से डरने वाले नहीं है। हम हर साल रामनवमी मनाएंगे और शांति के लिए काम करते रहेंगे। इस अवसर पर रेहाना, सुल्ताना बेगम, शमा परवीन, मुस्कान, रुकसाना बीबी, सबीना, रिजवाना, डॉ. अर्चना भारतवंशी, डॉ. मृदुला, इली, खुशी, उजाला, दक्षिता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed