सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dhirendra Krishna Shastri says Gyanvapi will soon undergo consecration in Varanasi

UP: धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बोले- बाबा विश्वनाथ के बगल में जो कलंक लगा है वहां जल्द अभिषेक होगा, भगवा लहरेगा

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Mon, 20 Apr 2026 04:03 PM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा मुसलमानों के 65, ईसाइयों के 95 और यहूदियों का देश है तो एक हिंदुओं का क्यों नहीं। हिंदुओं की उदारता का सबसे बड़ा उदाहरण काशी में देखने को मिलेगा।

Dhirendra Krishna Shastri says Gyanvapi will soon undergo consecration in Varanasi
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

काशी आए बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने रविवार को ज्ञानवापी पर बयान दिया। नारायण दास ज्वेलर्स के नए शोरूम का उद्घाटन करने रथयात्रा पहुंचे पंडित शास्त्री ने कहा कि बाबा विश्वनाथ के बगल में जो कलंक लगा है, वहां पर जल्द अभिषेक होगा। इसके बारे में न्यायालय जल्दी फैसला देगा। बाबा विश्वनाथ की कृपा से वहीं अभिषेक होगा और भगवा लहराएगा।
Trending Videos


उन्होंने कहा कि काशी में हिंदू और मुस्लिम दोनों रहते हैं। जितना फायदा मुसलमान दुकानदार लेते हैं उतना शायद हिंदुओं की जड़ोक्ति से कोई नहीं लेता होगा। हिंदुओं की उदारता का सबसे बड़ा उदाहरण काशी में देखने को मिलेगा। विश्वनाथ जी के दरवाजे से जैसे ही बाहर निकलेंगे। वहां एक मजार है, वहां मुसलमान के मत्था टेकते ही हिंदू जाग उठेगा। इस भाषण के बाद वहां पर हर-हर महादेव का जयघोष कर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने लोगों का अभिवादन किया। दूर खड़ी महिलाओं से कहा कि वहीं से आशीर्वाद लें। मैंने सबको देख लिया है। भीड़ बहुत है। धक्का लग जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

Dhirendra Krishna Shastri says Gyanvapi will soon undergo consecration in Varanasi
काशी में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री - फोटो : अमर उजाला
मुस्लिमों, ईसाइयों और यहूदियों का देश है तो एक हिंदू राष्ट्र क्यों नहीं?
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने लोगों से कहा कि भारत को बचाना है तो एक उपाय है। हिंदू राष्ट्र बनाना है। क्या बनाना है आवाज आई हिंदू राष्ट्र। जब मुसलमानों के 65 से ज्यादा, ईसाइयों के 95 से ज्यादा और यहूदियों का देश है तो हिंदुओं का क्यों नहीं। हम चाहते हैं भारत हिंदू राष्ट्र हो। रहेंगे सब, किसी भी धर्म संप्रदाय के व्यक्ति को भारत छोड़ने की जरूरत नहीं है। सबको भारत में रहना है लेकिन भइया कायदे में रहेंगे तो फायदे में रहेंगे। 

आगे उन्होंने कहा कि काशी विश्वनाथ की कृपा से यहां आने का आशीर्वाद मिला। हम आपको कुछ दे नहीं सकते, लेकिन बालाजी से प्रार्थना करेंगे आप पर उनकी कृपा बनी रहे। कोई अनहोनी आपके साथ न हो। इसके बाद सीताराम और हर-हर महादेव का जयघोष कर अपनी बात को खत्म कर दिया।

न नास्तिक बनो न आस्तिक, बनना है तो वास्तविक बनो

इससे पहले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री आठ वाहनों के काफिले के साथ शाम चार बजे तक बाबतपुर एयरपोर्ट से रथयात्रा पहुंचे। कार का सन रूफ खोलकर खड़े हो गए और कुछ दूर तक का लोगों को अभिवादन भी किया। नारायण दास ज्वेलर्स शॉप पर पहुंचते ही लोगों में मंच पर आने की होड़ सी लग गई। 

कुछ लोगों से मिलने के बाद धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि एक बात कहना चाहता हूं कि न नास्तिक बनो, न आस्तिक बनो, बनना है तो वास्तविक बनो। ये बन जाओगे तो न आपको बाबाओं के पीछे भागना पड़ेगा और न हमारे पीछे चक्कर काटने पड़ेंगे। हम जो हैं वही हो जाएंगे तो बालाजी की कृपा पा जाएंगे। इस पर लोगों ने जयकारे लगाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed