फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरों में देखें पीएम के आने से पहले ऐसे हुआ डमी फ्लीट का ग्रैंड रिहर्सल

Mon, 17 Sep 2018 10:12 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Mon, 17 Sep 2018 10:12 AM IST
विज्ञापन
Dummy fleet rehearsed before PM modi arrival in varanasi
varanasi - फोटो : amar ujala
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बनारस आगमन को लेकर बीएचयू के एंफीथिएटर ग्राउंड में फोर्स की ब्रीफिंग के बाद बाबतपुर एयरपोर्ट से डीरेका स्थित हेलीपैड व गेस्ट हाउस, बीएचयू और रोहनिया के नरउर तक डमी फ्लीट का ग्रैंड रिहर्सल किया गया। आगे की स्लाइड्स में देखें...


 
Dummy fleet rehearsed before PM modi arrival in varanasi
varanasi - फोटो : amar ujala
इसके साथ ही सेना के तीन हेलीकाप्टर ने डीरेका और नरउर स्थित हेलीपैड पर टच एंड गो का फाइनल रिहर्सल किया। पीएम मोदी की सुरक्षा व्यवस्था में एसपीजी, एनएसजी व एटीएस के कमांडो के अलावा, पुलिस, पीएसी और सीपीएमएफ के आठ हजार से अधिक जवान तैनात किए गए हैं। 

 
Dummy fleet rehearsed before PM modi arrival in varanasi
varanasi - फोटो : amar ujala
इससे पहले एडीजी सुरक्षा विजय कुमार ने रविवार को बीएचयू स्थित एंफीथिएटर मैदान में यह निर्देश पीएम मोदी की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिस, पीएसी और सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों को दिया। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था में चूक कतई न होने पाए। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Dummy fleet rehearsed before PM modi arrival in varanasi
varanasi - फोटो : amar ujala
एडीजी जोन पीवी रामाशास्त्री ने कहा कि लावारिस सामग्री मिलने पर अफरातफरी का माहौल पैदा करने की बजाय सूझबूझ का परिचय देकर तत्काल उस स्थान को खाली करा लिया जाए। प्रतिबंधित सामग्रियां लेकर किसी को सभास्थल में प्रवेश न करने दिया जाए। शरारती तत्वों पर फोर्स की खास नजर हा। 
 
विज्ञापन
Dummy fleet rehearsed before PM modi arrival in varanasi
निरीक्षण करते एसपीजी के अधिकारी - फोटो : amar ujala
एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने कहा कि वीवीआईपी के जाने के बाद ड्यूटी प्वाइंट को चेक किया जाएगा और जो गायब मिलेगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। इस दौरान आईजी रेंज विजय सिंह मीना, एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह, एसपी ट्रैफिक सुरेश चंद्र रावत सहित पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी मौजूद रहे। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed