सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   eight Roads Inaugurated in Varanasi State Minister Ravindra Says Development Works Completed on Time

UP: वाराणसी में 8 सड़कों का लोकार्पण, राज्य मंत्री रविंद्र बोले- विकास कार्यों को समय से पूरा किया जा रहा है

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sun, 26 Apr 2026 03:12 PM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: रविंद्र जायसवाल ने वाराणसी के अकथा वार्ड समेत उत्तरी विधानसभा क्षेत्र में 224.61 लाख रुपये की लागत से आठ सड़क निर्माण कार्यों का उद्घाटन किया। विभिन्न योजनाओं से सड़कों, इंटरलॉकिंग व स्टॉर्म वाटर लाइन का निर्माण कराया गया। मंत्री ने कहा कि सरकार समयबद्ध विकास कार्य कराकर जनता को बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध करा रही है।

eight Roads Inaugurated in Varanasi State Minister Ravindra Says Development Works Completed on Time
राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार स्टांप, न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग रविंद्र जायसवाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

Varanasi Development: प्रदेश के स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल ने 8 सड़क नवनिर्माण कार्य का उद्घाटन किया। उन्होंने उत्तरी विधानसभा के अकथा वार्ड के पैगंबरपुर, रूपनपुर, अकेलवा बाबा, मां वैष्णो कॉलोनी, नवापुरा, अनमोल नगर, श्रीनगर कालोनी आदि क्षेत्रों में 224.61 लाख रूपये की लागत से होने वाले डूडा, आवास विकास एवं विधायक निधि से सड़क बनाई गई। 

Trending Videos


मंत्री ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार, प्रदेश की योगी सरकार क्षेत्र के विकास के लिए कटिबद्ध है। जनमानस को आवागमन की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराए जाने के लिए सड़कों के साथ गलियों का भी विकास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने विशेष रूप से जोर देते हुए कहा कि जिन विकास एवं निर्माण कार्यों को शुरू किया जा रहा है, उन्हें समय से पूरा कराकर जनता को समर्पित किया जा रहा है और लोगों को उसका त्वरित लाभ मिलने लग रहा है। इस अवसर पर राजेंद्र मौर्या पार्षद, संजय जायसवाल पार्षद, अतुल सिंह, दिलीप चौहान, अजित सिंह, मनोज जायसवाल, अरविंद जायसवाल, राजनाथ यादव आदि मौजूद रहे। 
 

मंत्री ने विधायक निधि से 7.3 लाख से अकथा में पंचक्रोशी चौराहा पैगंबरपुर में कांता के मकान से शैल कुमारी देवी के मकान तक इंटरलाकिंग का कार्य कराया। पूर्वांचल निधि से 6.01 लाख की लागत से अकथा वार्ड रुप्पनपुर नटुई मार्ग पर खराब सड़क की मरम्मत का कार्य, डूडा से 38.06 लाख की लागत से बने अकथा राजकुमार जायसवाल अकेलवा बाबा पर इंटरलाकिंग कार्य कराया। 

त्वरित निधि से 24.41 लाख की लागत से अकथा मां वैष्णो कालोनी तडि़या चकबीही सोना तालाब में रमेश कांत मिश्रा अधिवक्ता के सामने से लेकर प्रेम कन्नौजिया के मकान से होते हुए रवि कुमार सिंह के मकान से लेकर शशि तिवारी के मकान तक 250 मीटर में सड़क निर्माण का कार्य कराया। अकथा में नवापुरा से अनमोल नगर तक मार्ग का नवीनीकरण का कार्य लंबाई 800 मीटर का कार्य लागत 10.87 लाख से कराया। 

अकथा में अनमोल नगर कालोनी में रामनाथ उपवन के पीछे मार्ग का नव निर्माण का कार्य लंबाई 200 मीटर, लागत 13.02 लाख से हुआ। पूर्वांचल निधि से 8.92 लाख की लागत से अकथा श्रीनगर कॉलोनी फेज 3 में अशोका इंजीनियरिंग काॅलेज रोड से डाॅ. परमहंस दूबे के आवास तक इंटरलाकिंग कार्य हुआ। आवास विकास के 114 लाख की लागत से बने अकथा रुद्रा हाइट्स से अकथा गांव होते हुए नरोखर नाला तक स्टाॅर्म वाटर लाइन का निर्माण कार्य का उद्घाटन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed