सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Electricity Consumption in Varanasi Breaks Records Wires Begin to Burn as Supply Crisis Deepens

Varanasi News: गर्मी के तेवर तल्ख होते ही बिजली खपत ने तोड़ा रिकॉर्ड, जलने लगे तार, आपूर्ति का संकट गहराया

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Mon, 20 Apr 2026 11:52 AM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: वाराणसी जिले में झुलसाने वाली गर्मी पड़ रही है। ऐसे में बिजली खपत ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जिससे तार जलने लगे हैं। वहीं आपूर्ति का संकट गहरा गया है। 

Electricity Consumption in Varanasi Breaks Records Wires Begin to Burn as Supply Crisis Deepens
फुलवरिया में खंभे के तार में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

गर्मी के तेवर तल्ख होते ही बिजली आपूर्ति की व्यवस्था चरमराने लगी है। अप्रैल महीने में ही बिजली खपत ने पिछले साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। पिछले साल जहां अप्रैल महीने में अधिकतम 703 मेगावाट खपत हुई थी, वहीं इस साल अप्रैल के तीसरे सप्ताह में ही रिकॉर्ड बन गया। 18 अप्रैल को 725 मेगावाट खपत थी, वहीं 19 अप्रैल को बढ़कर 735 मेगावाट पहुंच गई। 

Trending Videos


जिस तरह से गर्मी बढ़ती जा रही है, बिजली आपूर्ति का लोड और भी बढ़ने के आसार हैं। गर्मी की तैयारियों को लेकर दो महीने में तीन बार ऊर्जा मंत्री एके शर्मा समीक्षा बैठक कर चुके हैं। इसमें भी उन्होंने अधिकारियों से समय रहते ट्रांसफॉर्मरों की मरम्मत कराने से लेकर तारों को बदलने आदि का निर्देश दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में अधिकारियों ने निर्बाध बिजली आपूर्ति का आश्वासन भी मंत्री को दिया था। हकीकत यह है कि बिजली कटौती की वजह से लोग अभी से ही परेशान होने लगे हैं। बिजली निगम की ओर से पिछले एक महीने से अभियान चलाकर जर्जर तार बदले जा रहे हैं और ढीले तारों को टाइट किया जा रहा है। 

ट्रांसफॉर्मर की भी मरम्मत कराए जाने का दावा किया जा रहा है। इसके बाद भी शुरुआती दिनों की गर्मी में ही कहीं तार जल रहा है तो कहीं ट्रांसफॉर्मर हीट हो जा रहा है। इसके अलावा जंफर उड़ने से इंसुलेटर खराब होने तक की समस्या दो दिन से अधिक बढ़ गई है। लिहाजा शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में बिजली की आवाजाही जारी है।

फुलवरिया में जल गया तार, जारी रही आवाजाही

शहरी इलाके में भी बिजली आपूर्ति की व्यवस्था सही नहीं है। शनिवार रात से लेकर रविवार दिन तक चौरछटवा, फुलवरिया, ककरमत्ता, मड़ौली आदि इलाकों में बिजली का आना-जाना जारी रहा। इस वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। गर्मी बढ़ने का ही असर है कि फुलवरिया इलाके के वरुणापुरी कॉलोनी में बीच सड़क लगे पोल पर तारों के झुंड में आग लग गई। वहीं, देर रात चांदपुर के पंचायत भवन के पास एबीसी केबल में आग लग गई। इसे बिजली काटकर किसी तरह बुझाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed