पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Electricity Crisis Power available 4 hours one day life become difficult for people amidst heat

Electricity Crisis: 24 घंटे में महज 4 घंटे बिजली, गर्मी में लोगों का जीना हुआ मुश्किल; ओवरलोड से बढ़ी समस्या

Sun, 28 Jun 2026 06:17 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sun, 28 Jun 2026 06:17 AM IST
सार

Azamgarh News: आजमगढ़ के फरिहा क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि 24 घंटे में केवल चार से पांच घंटे ही बिजली मिल रही है, वह भी लगातार ट्रिपिंग के साथ। भीषण गर्मी में हालात बदतर हैं। विद्युत विभाग के अधिकारियों ने बढ़ते लोड और रोस्टिंग को समस्या की वजह बताया है।

विज्ञापन
Electricity Crisis Power available 4 hours one day life become difficult for people amidst heat
Electricity Crisis - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Electricity Crisis in UP: फरिहा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। भीषण गर्मी और उमस के बीच महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों तथा मरीजों को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली की अनियमित आपूर्ति को लेकर ग्रामीणों में विद्युत विभाग के प्रति नाराजगी लगातार बढ़ती जा रही है।

विज्ञापन


ग्रामीणों का आरोप है कि 24 घंटे में मुश्किल से चार से पांच घंटे ही बिजली मिल रही है। इस दौरान भी कई बार ट्रिपिंग होने से लोगों को राहत नहीं मिल पा रही। बिजली की आंख-मिचौनी के कारण घरों में पंखे और कूलर बंद पड़े रहते हैं, जिससे दिन और रात दोनों समय लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन


क्षेत्र के सुराई, मैनपारपुर, लहबरिया, फरिहा सहित आसपास के गांवों को मोहम्मदपुर विद्युत उपखंड से बिजली आपूर्ति की जाती है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कई दिनों से कटौती का सिलसिला लगातार जारी है। दिन में लोग किसी तरह पेड़ों की छांव में समय बिताकर गर्मी से राहत पाने का प्रयास करते हैं, लेकिन रात में बिजली नहीं रहने से सोना मुश्किल हो गया है। उमस भरी गर्मी के कारण छोटे बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों की परेशानी कई गुना बढ़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण आलोक, पप्पू, तबरेज, शाह आलम फराही, प्रदीप यादव, अजय, विनोद और जावेद आलम फराही ने बताया कि फरिहा फीडर की समस्या वर्षों पुरानी है। हर साल गर्मी के मौसम में सबसे पहले इसी फीडर की बिजली व्यवस्था चरमरा जाती है, लेकिन विभाग की ओर से केवल आश्वासन मिलता है। उनका कहना है कि बिजली आने पर भी बार-बार ट्रिपिंग होने से घरेलू उपकरण खराब होने का खतरा बना रहता है।

इस संबंध में मोहम्मदपुर विद्युत उपखंड के एसडीओ निखिल कुमार सिंह ने बताया कि रोस्टिंग और बढ़ते तापमान के कारण बिजली पर लोड काफी बढ़ गया है। इसी वजह से आपूर्ति प्रभावित हो रही है और ट्रिपिंग की समस्या सामने आ रही है। उन्होंने कहा कि विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और तकनीकी खामियों को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही बिजली व्यवस्था में सुधार कर उपभोक्ताओं को राहत देने का प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed