सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Electricity Crisis Transformers burning out due to overload in Varanasi consumption hits 915 MW

Electricity Crisis: वाराणसी में ओवरलोड होकर जल रहे ट्रांसफॉर्मर, 915 मेगावाट पहुंची खपत; परेशानी बढ़ी

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Thu, 18 Jun 2026 05:38 AM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: वाराणसी में भीषण गर्मी के बीच बिजली व्यवस्था लड़खड़ा गई है। ट्रांसफॉर्मर ओवरलोड होने और लगातार ट्रिपिंग से शहर व ग्रामीण क्षेत्रों की 20 से अधिक कॉलोनियों में घंटों बिजली गुल रही। जिले की बिजली खपत 915 मेगावाट पहुंच गई। लहरतारा, मंडुवाडीह, चौबेपुर और कछवा क्षेत्र में फॉल्ट व लो-वोल्टेज से लोग परेशान रहे।

Electricity Crisis Transformers burning out due to overload in Varanasi consumption hits 915 MW
बिजली आपूर्ति ठप होने के बाद सड़क पर टहलते लोग। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

Electricity Crisis: बढ़ती गर्मी के बीच बिजली आपूर्ति की व्यवस्था धड़ाम हो गई है। दिन हो या रात, ट्रांसफॉर्मर ओवरलोड होकर जल रहे हैं। ट्रिपिंग इतनी अधिक हो रही है कि शहर की 20 से अधिक काॅलोनियों में लोग गर्मी से बिलबिला गए हैं। मंगलवार की तरह बुधवार की रात भी बिजली की आवाजाही जारी रही। बुधवार शाम आई आंधी के दौरान भी शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में बिजली कटी रही।



रात में वोल्टेज की भी समस्या है। एसी, कूलर और पंखे भी ठीक से नहीं चल पा रहे हैं। दो दिन से जिले की बिजली खपत 900 मेगावाट के पार पहुंच गई है। बुधवार को इस महीने में पहली बार खपत 915 मेगावाट पहुंची। औसतन जून में बिजली की खपत 800 मेगावाट तक रहती है। बुधवार को लहरतारा, भिटारी रोड पर दोपहर 2 बजे बिजली गुल हो गई। लोगों ने उपकेंद्र पर फोन किया तो पता चला कि जल्द बिजली आ जाएगी, लेकिन तीन घंटे तक बिजली नहीं आई, जिससे लोग बिलबिला उठे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बढ़ी परेशानी

मंडुवाडीह सब्जी मंडी के पास शाम 6.30 बजे तेज आवाज के साथ ट्रांसफॉर्मर से चिंगारी निकली। इसके बाद सब्जी मार्केट और आसपास के घरों की बिजली कट गई। शाम करीब 7 बजे इंडस्ट्रियल एरिया चांदपुर में भी तार से चिंगारी निकलती रही। बिजली तो आई, लेकिन लो वोल्टेज से निजात नहीं मिल सकी।
चौबेपुर में भोर में गुल हुई बिजली, दोपहर में आई

चौबेपुर। ग्रामीण इलाकों में चौबेपुर क्षेत्र के अजांव गांव में केबल फॉल्ट होने के कारण बुधवार भोर 4 बजे विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। घंटों मशक्कत के बाद गरथौली उपकेंद्र के बिजली कर्मचारियों ने फॉल्ट दुरुस्त किया, तब दोपहर डेढ़ बजे आपूर्ति बहाल हुई।
कछवा में चार घंटे बाधित रही बिजली

कछवा रोड। सेवापुरी ब्लॉक के ठटरा विद्युत उपकेंद्र से जुड़े रूपापुर एवं पूरे फीडर की बिजली आपूर्ति बुधवार शाम 4 बजे से बाधित रही। इस वजह से रामसिंहपुर, बीरबलपुर, लक्षापुर, पूरे, मुस्लिमपुर, कटैया, खोचवा, चित्रसेनपुर, ठटरा, छतेरी सहित अन्य गांवों की बिजली आपूर्ति रात 8 बजे तक बाधित रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed