सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Electricity Department disconnected connections of over 250 weavers after paid bills in Varanasi

बिजली विभाग का कारनामा: बिल जमा करने के बाद भी 250 से ज्यादा बुनकरों के काटे कनेक्शन, कारोबार का हो रहा नुकसान

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Wed, 18 Mar 2026 02:44 PM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: वाराणसी जिले में बिल जमा करने के बाद भी 250 से ज्यादा बुनकरों के कनेक्शन काट दिए गए। त्योहार के समय कनेक्शन कटने से बुनकर नाराज हैं। 

Electricity Department disconnected connections of over 250 weavers after paid bills in Varanasi
कटा बिजली कनेक्शन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

समय से बिल जमा करने के बावजूद 250 से ज्यादा बुनकरों के बिजली कनेक्शन काट दिए गए हैं। इससे त्योहार के सीजन में उनके सामने रोजी-रोटी का संकट गहरा गया है। लोहता के अलावल, महमूदपुर, नई बस्ती, बड़ी मस्जिद, तकिया, इस्लामपुर और मउहरिया जैसे इलाकों में बिजली निगम की इस कार्रवाई का व्यापक असर देखने को मिल रहा है। कनेक्शन कटते ही पावरलूम थम गए हैं। इसका असर कारोबार पर पड़ रहा है।

Trending Videos


लोहता के बुनकर सुंदरम ने बताया कि उन्होंने 19 दिन पहले ही बिजली का बिल जमा किया था। इसके बावजूद 13 मार्च को उनका कनेक्शन काट दिया गया। दोबारा भुगतान करने के बाद भी कनेक्शन बहाल नहीं हुआ। विभाग की ओर से बार-बार आश्वासन दिया गया लेकिन अब तक आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी। उनका कहना है कि यही काम का सबसे महत्वपूर्ण समय होता है लेकिन इस लापरवाही से रोजाना नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्याम मोहन मौर्य ने बताया कि वह हमेशा 20 से 25 तारीख को बिल जमा करते हैं। लेकिन उससे पहले ही कनेक्शन काट दिया गया। दोबारा भुगतान के बावजूद बहाली नहीं होने से उनकी आजीविका पर सीधा असर पड़ा है। इरफान का कहना है कि ईद का समय है। त्योहार के समय कनेक्शन काटना बुनकरों के लिए सबसे बड़ा झटका है। इस दौरान उनका काम पूरी तरह ठप है और नुकसान लगातार बढ़ रहा है। मुश्ताक ने बिजली निगम पर आरोप लगाया कि विभाग जरूरत से ज्यादा दस्तावेज मांग रहा है। इससे गरीब बुनकर परेशान हो रहे हैं।

अब्दुल कलाम ने बताया कि उन्होंने 19 फरवरी को ही बिल जमा कर दिया था, इसके बावजूद उनका कनेक्शन काट दिया गया। उन्होंने कहा कि निगम की इस लापरवाही से हुए नुकसान की भरपाई कौन करेगा। बुनकर प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रमुख शैलेश सिंह ने इसे विभाग की लापरवाही बताते हुए कहा कि इसका तत्काल समाधान करना चाहिए और भविष्य में ऐसी स्थिति न हो इसका ध्यान रखना चाहिए। 

उन्होंने कहा कि त्योहार के समय कनेक्शन कटने से बुनकरों को भारी नुकसान हुआ है। कई बुनकरों ने समय से पहले ही बिल जमा कर दिया था इसके बावजूद कनेक्शन काटना विभाग की बड़ी चूक है। उन्होंने बताया कि बिजली निगम ने अपनी गलती स्वीकारी है और इसे जल्द ठीक करने का आश्वासन दिया है।
 

मामले की जानकारी मिली है और इसे जल्द ठीक किया जाएगा। -राकेश पांडेय, मुख्य अभियंता, बिजली निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed