{"_id":"69ba57ec06dea56e3403aa19","slug":"chaitra-navratri-2026-roadways-will-operate-65-additional-buses-over-eight-days-for-visits-to-vindhyachal-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chaitra Navratri 2026: विंध्याचल दर्शन होगा आसान, आठ दिन में इन शहरों से 65 अतिरिक्त बसें चलाएगा रोडवेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chaitra Navratri 2026: विंध्याचल दर्शन होगा आसान, आठ दिन में इन शहरों से 65 अतिरिक्त बसें चलाएगा रोडवेज
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Wed, 18 Mar 2026 01:14 PM IST
विज्ञापन
सार
Varanasi News: नवरात्र में मां विंध्यवासिनी का दर्शन करने सोच रहे हैं तो आपके लिए राहत भरी खबर है। रोडवेज विंध्याचल धाम जाने के लिए कई शहरों से आठ दिन में 65 अतिरिक्त बसें चलाएगा।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Adobe stock
विज्ञापन
विस्तार
चैत्र नवरात्र में विंध्याचल स्थित मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत होगी। परिवहन निगम की ओर से नवरात्र में 18/19 मार्च से 27 मार्च तक के लिए 86 बसों को संचालन होगा। यह बसें वाराणसी, काशी के साथ ही गाजीपुर, जौनपुर आदि जगहों से चलाई जाएंगी। अब तक इस रूट पर केवल 21 बसों का संचालन होता था। 65 अतिरिक्त बसों के संचालन से अब हर आधे घंटे पर विंध्याचल के लिए बसें मिल जाएंगी।
Trending Videos
नवरात्र पर पहले दिन से लेकर नवमी तक बड़ी संख्या में लोग मां विंध्यवासिनी के दर्शन करने जाते हैं। श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो, इसको लेकर परिवहन निगम ने अतिरिक्त बसों को चलाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक परशुराम पांडेय ने बताया कि वाराणसी परिक्षेत्र से तीन गुना पूजा स्पेशल बसें बढ़ाई गई हैं। यात्रा को लेकर किसी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए हेल्पडेस्क नंबर 8726005897 भी जारी किया गया है। समस्या पर कोई भी यात्री इस नंबर पर फोन कर सकता है।
इसे भी पढ़ें; Digital Arrest: महाराष्ट्र का पुलिस अधिकारी बनकर किया डिजिटल अरेस्ट, डर और दबाव बनाकर तीन लाख रुपये ठगे
जौनपुर डिपो में सबसे अधिक चलेंगी 20 बसें
क्षेत्रीय प्रबंधक परशुराम पांडेय ने बताया कि परिवहन निगम वाराणसी परिक्षेत्र के आठों डिपो से बसों का संचालन होगा। इसमें जौनपुर डिपो से सबसे अधिक 20 अतिरिक्त बसें लगाई गई हैं। कैंट और काशी डिपो से 10-10 अतिरिक्त बसें, जबकि गाजीपुर, चंदौली, सोनभद्र और विंध्यनगर से भी अतिरिक्त बसों का संचालन होगा।