सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Encounter in Azamgarh Cattle Slaughterer Injured Arrested Fleeing After Firing Police

आजमगढ़ में मुठभेड़: पशुओं की हत्या करने वाला घायल, गिरफ्तार; पुलिस पर गोली चला कर भाग रहा था

अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sun, 03 May 2026 12:05 PM IST
विज्ञापन
सार

UP Encounter News: उत्तर प्रदेश की आजमगढ़ पुलिस ने घेराबंदी कर पशु वध के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एक मई को उसने पशु का वध किया था, जिसके अवशेषों को पुलिस ने बरामद कर लिया था। एक दिन बाद मुठभेड़ में आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

Encounter in Azamgarh Cattle Slaughterer Injured Arrested Fleeing After Firing Police
घायल बदमाश को पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

Azamgarh News: पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मुबारकपुर पुलिस ने प्रतिबंधित पशु वध के एक मामले का सफल अनावरण करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस मुठभेड़ के दौरान आरोपी घायल हो गया, जिसके पास से अवैध असलहा व कारतूस बरामद किए गए हैं।

Trending Videos




एक मई को पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम फखरुद्दीनपुर स्थित ग्रीन पैराडाइज ढाबा के पीछे मिट्टी के भीटे पर प्रतिबंधित पशु के अवशेष पड़े हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने पशु के सिर, खाल व अन्य अवशेष बरामद कर पशु चिकित्सा अधिकारी को सौंपा और शेष अवशेषों को जमीन में दफन कराया। इस संबंध में थाना मुबारकपुर में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने की कार्रवाई

विवेचना के दौरान आरोपी की पहचान सलमान अहमद (24), निवासी खैराबाद थाना मोहम्मदाबाद जनपद मऊ के रूप में हुई। दो मई को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी दामोदरपुर मार्ग स्थित एक बाग में अपने साथियों का इंतजार कर रहा है और उसके पास अवैध हथियार भी है। पुलिस टीम ने घेराबंदी की तो आरोपी ने फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए सीएचसी मुबारकपुर भेजा गया।

पुलिस ने आरोपी के पास से एक अवैध तमंचा, तीन कारतूस, एक खोखा, मोबाइल फोन और 250 रुपये नकद बरामद किए हैं। इस आधार पर थाना मुबारकपुर में संबंधित धाराओं में एक और प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

सीओ सदर आस्था जायसवाल ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर छुट्टा गोवंशीय पशुओं को पकड़कर उनका वध करता था और मांस बेचता था। एक मई की रात भी उसने अपने साथियों के साथ मिलकर एक लावारिस पशु का वध किया था, लेकिन लोगों की आहट मिलने पर वे मौके से फरार हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed