{"_id":"69dc005b5a10863ac700d8af","slug":"excellence-can-get-you-marks-marks-cannot-get-you-excellence-varanasi-news-c-20-vns1056-1355475-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: उत्कृष्टता से अंक मिल सकते हैं, अंकों से उत्कृष्टता नहीं मिलती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: उत्कृष्टता से अंक मिल सकते हैं, अंकों से उत्कृष्टता नहीं मिलती
विज्ञापन
विज्ञापन
बीएचयू में चल रहे तीन दिवसीय विज्ञान समागम का रविवार को समापन हो गया। इस दौरान जाने माने भौतिक विज्ञानी पद्मश्री प्रो. एचसी वर्मा ने छात्रों को प्रकृति और रोजमर्रा के अनुभवों से विज्ञान सीखने के लिए प्रोत्साहित किया। कहा कि यह जानना बहुत जरूरी है कि उत्कृष्टता से अंक मिल सकते हैं लेकिन अंकों से उत्कृष्टता नहीं मिल सकती। आप इसे आत्मसात कर जीवन में आगे बढ़ते रहिए।
विश्वविद्यालय के स्वतंत्रता भवन में बीएचयू विज्ञान संस्थान और आईआईटी बीएचयू की ओर से आयोजित विज्ञान समागम प्रज्ञान में प्रो. एचसी वर्मा ने कहा कि हमारे आसपास की सरल घटनाएं मूलभूत अवधारणाओं को समझाती हैं। इंद्रधनुष प्रकाश के विक्षेपण को दर्शाता है तो दरवाजे टॉर्क के सिद्धांत को दर्शाते हैं। यही नहीं ऋतुएं सूर्य के चारों ओर पृथ्वी की कक्षा को प्रकट करती हैं और यहां तक कि एक टूटा हुआ पाइप या पानी की बहती धारा भी एक परवलयिक पथ का अनुसरण करती है। उन्होंने विद्यार्थियों से पाठ्यपुस्तकों से आगे बढ़कर अवधारणाओं को वास्तविक जीवन के अवलोकनों से जोड़ने का आह्वान किया।
छात्रों से पर्यावरण के प्रति जागरूक होने और ग्लोबल वार्मिंग से निपटने के लिए सरल, रोजमर्रा के कदम उठाने की बात कही। उन्होंने अनावश्यक पैकेजिंग से बचने, उपहारों की रैपिंग कम करने, कागज का उपयोग कम करने और कार्बन फुटप्रिंट कम करने के लिए प्रेरित किया। समापन समारोह में तीन दिन के भीतर हुई मॉडल मेकिंग, प्रश्नोत्तरी और पोस्टर प्रतियोगिता के 120 विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। बीएचयू भौतिकी विभाग के प्रो. अभय कुमार सिंह ने कहा कि प्रज्ञान 2026 जैसे विज्ञान उत्सव और ऐसे दिग्गज व्यक्तित्वों के साथ संवाद विज्ञान को जीवंत बनाते हैं। बीएचयू भौतिकी विभाग के प्रोफेसर सुरेंद्र प्रसाद ने कहा कि इस तरह के आयोजन युवाओं में वैज्ञानिक सोच विकसित करने में मदद करते हैं, जो उनके विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम में प्रो. एसके अग्रवाल, प्रो. एके श्रीवास्तव, प्रो. कृपाराम आदि लोग मौजूद रहे।
Trending Videos