यूपी: अब फैजाबाद रेलवे स्टेशन का बदला जाएगा नाम, डीआरएम ने वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के डीआरएम संजय त्रिपाठी ने वाराणसी में शनिवार की सुबह कैंट रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कैंट रेलवे स्टेशन का राजकीय रेलवे पुलिस थाना अब स्टेशन की नई बिल्डिंग में शिफ्ट किया जाएगा। वहीं उन्होंने कहा कि अब फैजाबाद स्टेशन का नाम बदलने की तैयारी चल रही है।
उन्होंने बताया कि फैजाबाद स्टेशन का नाम अयोध्या कैंट होगा। अयोध्या, अयोध्या कैंट और रामघाट स्टेशनों को विकसित भी किया जाएगा। डीआरएम का कहना है कि इससे अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं को आसानी होगी।
वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन के थाने को छठपूजा के बाद 25 नवंबर को शिफ्ट करने की तैयारी है। इस नई बिल्डिंग की शुरुआत जीआरपी थाना से ही की जाएगी। इस दौरान उन्होंने प्लेटफार्मों, यात्री हाल, सर्कुलेटिंग एरिया आदि का निरीक्षण कर यात्री सुविधाओं को परखा। जीआरपी थाना पहले प्लेटफार्म नंबर 4 व 5 पर था, फिर ऊपर शिफ्ट हुआ।
अब फिर से स्थान बदलकर स्थाई तौर पर नई बिल्डिंग में शिफ्ट हो जाएगा। इससे रेल यात्रियों को अब जीआरपी थाना ढूंढ़ने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
बिजेनस मॉडल पर तैयार होगा व्यासनगर व शिवपुर स्टेशन
दो दिवसीय दौरे के अंतिम दिन कैंट स्टेशन पर मीडिया से बात करते हुए डीआरएम ने कहा कि शिवपुर स्टेशन, व्यासनगर और चौखंडी स्टेशन को बिजनेस मॉडल पर विकसित किया जाएगा। बिजनेस डेवलपमेंट यूनिट के तहत एडीआरएम अमित श्रीवास्तव और सीनियर डीसीएम जगतोष शुक्ल ने इन स्टेशनों के गुड्स शेड का निरीक्षण किया।
छोटे व्यापारियों से वार्ता की गई। 5 वैगन की ट्रेन व्यापार माला चलाई जाएंगी। इसकी शुरुआत गौरीगंज से हो चुकी है। वहीं ठेकेदारों व वेंडरों के बीच विवाद पर कहा कि इसकी रिपोर्ट तैयार हो गई है। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। रेल आवासों का कामर्शियल इस्तेमाल करने वाले 11 कर्मचारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई को पत्र जारी किया गया है।
इन स्टेशनों का बदला नाम:
तब अब
वाराणसी का मंडुवाडीह स्टेश बनारस स्टेशन
चंदौली जिले के मुगलसराय स्टेशन पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन
इलाहाबाद जंक्शन प्रयागराज जंक्शन
इलाहाबाद सिटी स्टेशन प्रयागराज रामबाग
इलाहाबाद छिवकी प्रयागराज छिवकी
प्रयागराज घाट प्रयागराज संगम