फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Film City is not only the place in Varanasi

बनारस में फिल्म सिटी लायक जगह ही नहीं

Tue, 29 Mar 2016 02:27 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला वाराणसी Updated Tue, 29 Mar 2016 02:27 AM IST
विज्ञापन
 Film City is not only the place in Varanasi
वाराणसी में अनुराग कश्यप।
भले ही आज फिल्म निर्देशकों को बनारस की आबोहवा भा रही है, बनारस पर केंद्रित फिल्में बन रही हैं लेकिन फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप बनारस में फिल्म सिटी के पक्ष में नहीं हैं। उनका कहना है कि बनारस में फिलहाल फिल्म सिटी की जरूरत नहीं है। फिल्म सिटी से ज्यादा जरूरी है कि  यहां के लोगों में फिल्म बनाने, उसे समझने की संस्कृति विकसित हो। सोमवार को फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप और उनके छोटे भाई अभिनव कश्यप काशी हिंदू विश्वविद्यालय में थे। 
विज्ञापन


‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ की शूटिंग के दौरान अनुराग कश्यप को यहां काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। शूटिंग देखने के लिए पहुंची भीड़ से पार पाने के लिए उन्हें और उनकी टीम को काफी जद्दोजहद करनी पड़ी थी। इसी के मद्देनजर बातचीत में उन्होंने कहा कि पहले यहां के लोगों में शूटिंग के कल्चर को विकसित करना होगा। उन्होंने कहा कि बनारस में इतनी जगह भी नहीं है कि फिल्म सिटी बनाई जा सके। अगर फिल्म सिटी बनाई भी गई तो फ्लॉप साबित होगी। उन्होंने कहा कि बनारस में वो खूबसूरती है जो फिल्म की शूटिंग के लिए मुफीद है लेकिन अभी वो संस्कृति नहीं है कि यहां एक पूरी फिल्म का स्टूडियो सेटअप किया जा सके। 

विज्ञापन

 

 बीएचयू के महिला महाविद्यालय में सोमवार को फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप और अभिनव कश्यप ने प्लेटिनम जुबली लेक्चर दिया। उन्होंने अपने अब तक के कॅरियर के उतार-चढ़ाव और उसके अनुभव छात्र-छात्राओं के साथ साझा किए। अनुराग ने अपने बचपन से लेकर अब तक का सफरनामा उनके सामने रखा और कहा कि दुनिया में कोई भी आपको खुद-ब-खुद जगह नहीं देगा। आपको अपनी जगह अपने दम पर बनानी होगी। आपको अपनी लड़ाई खुद लड़नी होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन


अनुराग ने कहा कि मुझे लोग पिछले चार-पांच साल में जानने लगे हैं जबकि मैं पिछले 25 साल से संघर्ष कर रहा हूं। ठीक इसी तरह आपको भी आप जो चाहते हैं उसे पाने के लिए लगातार मेहनत करनी होगी। यहां तक पहुंचने के लिए आपको नाम, ऐश्वर्य और पैसों का मोह छोड़ना होगा। तब जाकर लोग आप पर भरोसा करेंगे और सराहेंगे। 


अभिनव कश्यप ने कहा कि क्रिएटिव राइटिंग वही है जो आपकी भावनाओं को जगाए। बताया कि मैं लिखता था, लेकिन अच्छा लिखता था इसका एहसास मेरे भाई अनुराग ने कराया, मेरी चिट्ठियों के जरिये। ‘दबंग’ की कहानी मैंने अपने पापा को ध्यान में रखकर लिखी थी क्योंकि वे अपनी सर्विस में दबंग माने जाते थे। बताया कि मैंने ‘दबंग’ की कहानी 2006 में लिखी थी लेकिन छह साल तक इस कहानी पर कोई फिल्म बनाने को तैयार नहीं था।


 

 

उन्होंने कहा कि कभी भी आप कुछ सोचकर न लिखें क्योंकि सोचकर लिखना मुश्किल है। इस व्याख्यान की अध्यक्षता आईआईटी बीएचयू के पूर्व निदेशक प्रो. केपी सिंह ने की। प्रो. सिंह दोनों ही भाइयों से वर्षों से जुड़े रहे हैं। स्वागत महिला महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. संध्या सिंह कौशिक ने किया। संचालन प्रो. पद्मिनी रविंद्रनाथ व धन्यवाद ज्ञापन प्रो. अरुण सिंह ने किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed