सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Flight Booking New flights to Navi Mumbai to begin daily on 29 March departure time in babatpur airport

Flight Booking: 29 मार्च से नवी मुंबई के लिए शुरू होगी नई फ्लाइट, रोजाना होगी उड़ान; शाम 7.55 बजे है समय

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Fri, 06 Mar 2026 12:55 PM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: एयरलाइंस के इस फैसले से पूर्वांचल के यात्रियों, व्यापारियों और पर्यटकों को बड़ी राहत मिलेगी। अब इस रूट पर प्रतिदिन दो उड़ानें उपलब्ध रहेंगी, जिससे यात्रा अधिक सुविधाजनक और लचीली हो जाएगी।

Flight Booking New flights to Navi Mumbai to begin daily on 29 March departure time in babatpur airport
विमान। - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार

वाराणसी से नवी मुंबई का सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। 29 मार्च से नवी मुंबई के लिए अकासा एयर की ओर से नई उड़ान शुरू की जा रही है। ये उड़ान रोजाना बाबतपुर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से जाएगी। विमानन कंपनी ने इसका शेड्यूल जारी कर दिया है।

Trending Videos


अकासा एयरलाइंस की ओर से शुरू हो रही इन उड़ानों में क्यूपी 2021 नवी मुंबई से वाराणसी के लिए सुबह 11:00 बजे उड़ान भरेगी और यह वाराणसी 13:20 बजे प्रतिदिन पहुंचेगी। फिर वही विमान क्यूपी 2022 वाराणसी से नवी मुंबई के लिए 13:55 बजे उड़ान भरकर 16:15 बजे प्रतिदिन नवी मुंबई पहुंचेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके पहले 17 फरवरी से भी अकासा एयरलाइंस की ओर से एक उड़ान शुरू की गई थी। इसमें क्यूपी 2001 नवी मुंबई से सुबह 7:50 बजे उड़ान भरती है और वाराणसी 10:00 बजे पहुंचती है। वही क्यूपी 2004 वाराणसी से रोजाना शाम 7:55 बजे उड़ान भरकर रात 10:10 बजे नवी मुंबई पहुंचती है। एयरलाइंस के सेल्स हेड राहुल सिंह ने बताया कि ये नई उड़ानें 29 मार्च से शुरू होंगी और टिकट की ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो चुकी है।

शारजाह के लिए नहीं शुरू हुई सेवा, आज भी नहीं जाएगी फ्लाइट
इस्राइल और ईरान के बीच युद्ध को देखते हुए बाबतपुर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से शारजाह जाने वाली दो उड़ानें बृहस्पतिवार को भी नहीं शुरू हो सकीं। दोनों उड़ानें एयर इंडिया एक्सप्रेस की थीं। इससे 332 यात्रियों की यात्रा लगातार 6 दिनों से प्रभावित रही। इससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा है। इन विमानों को 4 मार्च तक रद्द किया गया था। पांच मार्च से संचालन शुरू होना था, जो नहीं हो सका। शुक्रवार को भी यह उड़ानें रद्द रहेंगी। 

होली बीती, अब कर्मभूमि पहुंचाएंगी 38 स्पेशल ट्रेनें
होली पर घर आने वाले लोग अब काम पर लौटने लगे हैं। इसको लेकर ट्रेनों में भीड़ बढ़ने लगी है। किसी को दिल्ली जाना है तो कोई परिवार संग मुंबई, जयपुर, अहमदाबाद आदि शहरों में जा रहा है। 

इसको लेकर पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से वाराणसी मंडल के प्रमुख स्टेशनों से 15 जोड़ी और कुल 38 स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। ये ट्रेनें इस महीने के अंतिम सप्ताह तक चलेंगी, जिससे घर जाने वालों को राहत मिलेगी। ट्रेनों के संचालन का पूरा शेड्यूल रेलवन एप पर जारी कर दिया गया है। 

रेलवे की ओर से यात्रियों की सहूलियत के लिए होली के 15 दिन पहले से लोकमान्य तिलक, दिल्ली, सूरत, जयपुर, बिहार आदि जगहों के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। पिछले चार दिन से लंबी दूरी की ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ देखने को मिल रही है। 

जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि वाराणसी मंडल के स्टेशनों से होकर कुल 38 होली विशेष ट्रेनें 300 फेरों में चलाई जा रही हैं। इन होली विशेष ट्रेनों से यात्रा का विकल्प चुनकर रेल यात्री अपनी यात्रा को सुगम बना सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed