सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   FSL Collects Samples of Meat and Bones Recovered from E-Rickshaw; Examination to be Conducted at Mathura Lab

Varanasi News: ई-रिक्शा से मिले मांस और हड्डियों की एफएसएल ने की सैंपलिंग, मथुरा लैब में की जाएगी जांच

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Fri, 13 Mar 2026 03:39 PM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: वाराणसी जिले में ई-रिक्शा से मिले मांस और हड्डियों की एफएसएल ने सैंपलिंग की। अब मथुरा लैब में इसकी जांच की जाएगी। वहीं दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

FSL Collects Samples of Meat and Bones Recovered from E-Rickshaw; Examination to be Conducted at Mathura Lab
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

वाराणसी जिले में लंका चौराहे के पास ई-रिक्शा से बरामद हड्डी और मांस की सैंपलिंग लंका पुलिस ने एफएसएल टीम से कराई है। सैंपल को जांच के लिए मथुरा लैब भेजा जाएगा, ताकि पता चल सके हड्डी और मांस किसका है। इस मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ दुर्गाकुंड मानस नगर कॉलोनी निवासी सत्यम पांडेय की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। 

Trending Videos


बृहस्पतिवार को दोनों आरोपी अल्ताफ उर्फ मुकेश और शमीम, निवासी गौरीगंज (भेलूपुर) को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। बुधवार रात लंका चौराहे पर एक ई-रिक्शा से आ रही दुर्गंध पर उधर से गुजर रहे सत्यम पांडेय ने चालक से पूछताछ की। चालक पहले बोला कि बोरी में मुर्गी का चारा है, फिर कुछ और बताने लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Ayushman Scheme: आयुष्मान योजना में वाराणसी के 230 अस्पताल, 100 से ज्यादा के डिस्प्ले बोर्ड गायब

शक होने पर सत्यम ने लंका पुलिस को सूचना दी। इस बीच चालक वाहन लेकर भागने लगा, लेकिन उसे दौड़ाक र कुछ ही दूरी पर पकड़ लिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब बंद बोरी को खोला तो उसमें हड्डियां और मांस मिले। 

पूछताछ में दोनों ने बताया कि यह पुरानी भैंस की हड्डी है। थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि हड्डी किस जानवर की है। दोनों को जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed