फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Garbage-to-door starts from Sarnath across Varuna on Gandhi-Shastri Jayanti

गांधी-शास्त्री जयंती पर वरुणा पार के सारनाथ से घर-घर कूड़ा उठान शुरू, महापौर और कमिश्नर ने किया शुभारंभ

Sat, 03 Oct 2020 12:00 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sat, 03 Oct 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Garbage-to-door starts from Sarnath across Varuna on Gandhi-Shastri Jayanti
हरी झंडी दिखातीं महापौर - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में गांधी शास्त्री जयंती पर घर-घर कूड़ा उठान की शुरुआत हुई। सारनाथ स्थित रंगोली गार्डेन में आयोजित कार्यक्रम में महापौर मृदुला जायसवाल और कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने दीप जलाए। नारियल फोड़कर कूड़ा की गाड़ियों को रवाना किया गया। पहले चरण में वरुणा पार जोन से घर-घर कूड़ा उठान होगा। दिसंबर तक सभी पांचों जोन में कूड़ा उठान शुरू हो जाएगा। इसके लिए एजी इनवायरो कंपनी को ठेका दिया गया है।

विज्ञापन


महापौर ने कहा कि गांधी और शास्त्री के विचारों को आत्मसात करने की जरूरत है। स्वच्छता के दिखाए मार्ग पर चलकर ही शहर को साफ किया जा सकता है। नगर आयुक्त गौरांग राठी ने बताया कि डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए 50 रूपए यूजर चार्ज रखा गया है। जबकि कंपनी को 94 रूपए प्रति घर भुगतान नगर निगम करेगा।
विज्ञापन


44 रूपए के अंतर को नगर निगम वहन करेगा। सड़कों को जर्मनी की स्वीपिंग मशीनों से चमकाया जाएगा। ये मशीनें सफाई के साथ-साथ डिवाइडर और किनारों पर जमी धूल को भी निकाल देंगी। इन मशीनों से सड़क की सफाई और वैक्यूमिंग के जरिये धूल हटाने के साथ सड़कों की धुलाई भी होगी। इन स्वीपिंग मशीनों के जरिये शहर के 22 किलोमीटर क्षेत्र में सड़कों की सफाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed