सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Gold Bookings Cancel Within 24 Hours by 200 People After 15% Import Duty Imposed on Gold in Varanasi

अपील का असर: सोने पर 15% आयात शुल्क लगने के बाद 24 घंटे में 200 लोगों ने कैंसिल कराई बुकिंग, लाखों का नुकसान

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Thu, 14 May 2026 03:30 PM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: पीएम की अपील के बाद लोग गहनों की बुकिंग कैंसिल कर रहे हैं। इसी क्रम में वाराणसी में सोने पर 15% आयात शुल्क लगने के बाद 24 घंटे में 200 लोगों ने गहनों की बुकिंग कैंसिल करा दी। ऐसे में कारोबारियों को लाखों का नुकसान झेलना पड़ा। 

Gold Bookings Cancel Within 24 Hours by 200 People After 15% Import Duty Imposed on Gold in Varanasi
सोने की खरीदारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोने की कम खरीद की अपील और आयात पर 15 प्रतिशत आयात शुल्क लगाने के बाद जिले में 24 घंटे में 200 लोगों ने अपने गहनों की बुकिंग कैंसिल कर दी है। सराफा कारोबारियों के मुताबिक, इनमें से तकरीबन 70 फीसदी घरों में अगले कुछ दिनों में शादियां थीं और 30 फीसदी लोगों ने निवेश के लिए गहनों की बुकिंग कराई थी। इससे कारोबारियों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

Trending Videos


कारोबारियों का कहना है कि सराफा व्यवसाय में पिछले चार-पांच दिनों से काफी असमंजस की स्थिति है। पिंडरा के कारोबारी सूरज सेठ ने बताया कि बुधवार को सोने पर आयात शुल्क 15% लगने के बाद कई कारोबारियों को गहनों की डिलीवरी पुराने रेट पर करनी पड़ी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वाराणसी स्वर्णकार व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र सेठ बताते हैं कि कई गहनों की डिलीवरी तत्काल नहीं हो पाती है। इसके लिए बुकिंग कराकर एक निश्चित तारीख पर डिलीवरी दी जाती है। इनमें कोयंबटूर, बंगाल, मद्रास के डिजाइन वाले गहनों को बनाने में तीन दिनों से लेकर एक महीने तक का समय लगता है। अभी बाजार में उथल पुथल के कारण कई ग्राहकों ने 10-15 दिनों की बुकिंग कैंसिल करा दी।

रेशम कटरा के पुराने कारोबारी विष्णु दयाल सेठ ने बताया कि सराफा का कारोबार वादों का बाजार है। यहां विश्वास के आधार पर ही लोग गहनों की खरीदारी करते हैं। सोने और चांदी की कीमतें बढ़ने से व्यापारियों का कारोबार पहले से ही ठप है, इसमें आयात शुल्क लगने के बाद कारोबार पूरी तरह समाप्त होने की कगार पर है। 

वाराणसी सराफा एसोसिएशन के महामंत्री रवि सराफ ने बताया कि बुधवार को बाजार में काफी सन्नाटा छाया रहा। रोज की तुलना में बिक्री आधी रही। कारोबारी घाटे का सौदा कर रहे हैं। ग्राहकों को दुकान पर बुलाना इस समय बड़ी चुनौती साबित हो रही है।

केस-1
चोलापुर के सच्चे लाल प्रजापति के घर में 28 मई को बेटी की शादी है। सोने-चांदी के गहनों की बढ़ती कीमत के कारण शो रूम पर काफी किचकिच हो रही थी। उन्होंने 15 दिनों पहले ज्वेलरी शॉप पर पांच लाख रुपये के गहनों के ऑर्डर दिए थे। जिसमें से दो लाख के गहने तो तैयार मिले, लेकिन तीन लाख रुपये की बुकिंग कैंसिल कर दी गई। सच्चे लाल ने इसके बदले में बेटी और दामाद को नकदी देने को कहा है।

केस- 2
सिगरा निवासी प्रियंका सिंह के घर 24 जून को छोटी बहन की शादी है। उन्होंने पीएम की अपील और सोने की बढ़ती कीमत के कारण आठ लाख रुपये के गहनों के ऑर्डर कैंसिल करा दिए हैं। अब वह अपनी बहन को उतने रुपये नकद देंगी।

केस- 3
चांदमारी के प्रकाश अग्रवाल के बेटे की 29 जून को शादी है। उन्होंने एक ज्वेलर्स से बहू के लिए 15 लाख रुपये के गहनों के ऑर्डर दिए थे। अब उन्होंने इसकी बुकिंग कैंसिल कराकर बहू के नाम जमीन खरीदने का तय किया है।

24 घंटे में 12 हजार रुपये प्रति दस ग्राम बढ़ा सोने का भाव
वाराणसी सराफा एसोसिएशन के मुताबिक, 24 घंटे में सोने की कीमत में 9 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी हुई है। जो सोना एक दिन पहले मंगलवार को 157000 रुपये प्रति ग्राम बिका था, बुधवार को उसकी कीमत बढ़कर 166300 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गई। वहीं चांदी में भी तकरीबन 24 हजार रुपये प्रति किग्रा की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। एक दिन में ही इसकी कीमत 276000 रुपये प्रति किग्रा से बढ़कर तीन लाख रुपये तक पहुंच गई है। इसे लेकर बाजार में काफी उतार चढ़ाव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed