फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Guru Purnima 2026 unique example of Ganga-Jamuni Tehzeeb in Kashi over 25 Muslims received Guru Diksha

Guru Purnima 2026: काशी में गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल, 25 से ज्यादा मुस्लिम लोगों ने ली गुरु दीक्षा

Wed, 29 Jul 2026 01:28 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Wed, 29 Jul 2026 01:28 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आस्था और सामाजिक सौहार्द की अनोखी मिसाल देखने को मिली। पातालपुरी मठ में 25 से अधिक मुस्लिम लोगों ने गुरु दीक्षा ली। 

विज्ञापन
Guru Purnima 2026 unique example of Ganga-Jamuni Tehzeeb in Kashi over 25 Muslims received Guru Diksha
सतुआ बाबा आश्रम में गुरु मंत्र देते महंत संतोष दास - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर वाराणसी के पातालपुरी मठ में आस्था और सामाजिक सौहार्द की अनोखी मिसाल देखने को मिली। जगद्गुरु बालक देवाचार्य के सानिध्य में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें 25 से अधिक मुस्लिम श्रद्धालुओं ने गुरु दीक्षा ग्रहण की।

विज्ञापन


इन श्रद्धालुओं ने सनातन परंपरा के अनुसार गुरु पूजन और आरती में उत्साहपूर्वक भाग लिया। सुबह से ही वाराणसी, गाजीपुर और मिर्जापुर समेत कई जिलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मठ पहुंचे। गुरु मंत्र ग्रहण करने के बाद सभी ने महंत बालकदास की आरती की। उन्होंने महंत बालकदास का आशीर्वाद भी प्राप्त किया। 
विज्ञापन


कार्यक्रम में शामिल कई मुस्लिम श्रद्धालु पहले से ही मठ के शिष्य थे। वहीं, कुछ अन्य लोगों ने पहली बार गुरु दीक्षा ली। मठ में गुरु पूर्णिमा का पर्व पारंपरिक विधि-विधान के साथ मनाया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने अपने गुरु के प्रति गहरी श्रद्धा व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन


काशी की गंगा-जमुनी तहजीब
कार्यक्रम में मुस्लिम समाज की बड़ी भागीदारी आकर्षण का मुख्य केंद्र रही। इसने काशी की प्रसिद्ध गंगा-जमुनी तहजीब की एक बार फिर मिसाल पेश की। यह आयोजन विभिन्न समुदायों के बीच भाईचारे और एकता का प्रतीक बन गया। इसने धार्मिक सद्भाव को मजबूत करने का संदेश दिया।

उधर, मणिकर्णका घाट स्थित सतुआ बाबा आश्रम में महंत संतोष दास द्वारा भक्तों को गुरु मंत्र दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed