फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Interstate cyber gang busted and five accused arrested by Varanasi cyber crime police

UP: साइबर अपराध के नेटवर्क का खुलासा, गरीबों के बैंक खातों का इस्तेमाल कर ठगी करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार

Wed, 29 Jul 2026 03:00 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Wed, 29 Jul 2026 03:00 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी में अंतरराज्यीय साइबर गिरोह का भंडाफोड़ कर पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस दौरान कई इलेक्ट्रॉनिक आइटम बरामद किए गए हैं। 

विज्ञापन
Interstate cyber gang busted and five accused arrested by Varanasi cyber crime police
पुलिस के गिरफ्त में सभी आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी कमिश्नरेट की साइबर क्राइम पुलिस ने एक बड़े अंतरराज्यीय साइबर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह म्यूल बैंक खातों और ट्रांजेक्शन एपीके फाइल का उपयोग कर देशभर में साइबर ठगी करता था।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है। इसमें 15 एंड्रॉयड मोबाइल और तीन आईफोन शामिल हैं। इसके साथ ही 43 एटीएम कार्ड, 12 पासबुक और 10 चेकबुक भी जब्त किए गए हैं। पुलिस को 11 क्यूआर कोड और 12 सिम कार्ड भी मिले हैं। एक लैपटॉप और एक डायरी भी बरामद हुई है। गिरोह के पास से दो चार पहिया वाहन, महिंद्रा थार और हुंडई आई-20 भी बरामद किए गए हैं। इसके अलावा 12,060 रुपये नकद भी जब्त किए गए हैं।
विज्ञापन


अपराधी ऐसे देते थे वारदात को अंजाम
पूछताछ में गिरोह के काम करने का तरीका सामने आया है। ये अपराधी गरीब और जरूरतमंद लोगों को निशाना बनाते थे। उनके नाम पर बैंक खाते खुलवाए जाते थे। फिर उनके एटीएम कार्ड, पासबुक और इंटरनेट बैंकिंग की जानकारी अपने कब्जे में ले लेते थे। इन खातों का इस्तेमाल देशभर में होने वाली साइबर ठगी की रकम के लेन-देन के लिए किया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; समरसता संकल्प अभियान: पूर्वांचल से उमड़ी भीड़, सुरक्षा के कड़े इंतजाम; पुलिस कमिश्नर संभाल रहे कमान

जांच में जुटी टीम
साइबर क्राइम पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है। ट्रांजेक्शन एपीके फाइल के उपयोग से जुड़े पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed