{"_id":"5af983044f1c1b1b5e8b4614","slug":"hema-malini-present-dance-in-markandey-mahadev-festival","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस बार मार्कंडेय महादेव महोत्सव में प्रस्तुति देंगी ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस बार मार्कंडेय महादेव महोत्सव में प्रस्तुति देंगी ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Tue, 15 May 2018 10:24 AM IST
विज्ञापन
हेमा मालिनी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से बनारस में होने वाला मार्कंडेय महादेव महोत्सव इस बार खास होगा। चौबेपुर के कैथी के मार्कंडेय महादेव मंदिर परिसर में 24 और 25 मई को मार्कंडेय महादेव महोत्सव मनाया जाएगा। 24 मई को सांसद और फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी विश्व प्रसिद्ध दुर्गा गाथा पर नृत्यनाटिका की प्रस्तुति करेंगी।
उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, इलाहाबाद के निदेशक इंद्रजीत सिंह ग्रोवर ने बताया की इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. महेश शर्मा, संस्कृति मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) होंगे और कार्यक्रम का आयोजन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय की अध्यक्षता में होगा।
केंद्र निदेशक ने बताया विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देश के जाने-माने कलाकार करेंगे। कई किलोमीटर की परिधि को सांस्कृतिक कलेवर के रूप में सजाएगा जाएगा।
विज्ञापन
इसके लिए रविवार की शाम इंजीनियर केके श्रीवास्तव, सांस्कृतिक कार्यक्रम इलाहाबाद के मधुकांत मिश्र, राहुल मदान के साथ गंगा घाट व स्टेज लगाने के लिए स्थलीय निरीक्षण किया।
इसके साथ भीड़ जुटने तथा आवश्यक सुविधाओं पर भी रूपरेखा तैयार की गई। इसके पूर्व सभी अधिकारियों ने कार्यक्रम सफल बनाने के लिए मारकंडेय महादेव में मत्था टेका।