सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Holi 200 tons of garbage and 50 tons of ash were left on streets after Holi filth also remained in colonies

Holi: होली के बाद सड़कों पर पड़ा 200 टन कूड़ा, 50 टन राख; काॅलोनियों में भी पड़ी रही गंदगी

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Fri, 06 Mar 2026 04:08 PM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: समस्या के बाबत अधिकारियों ने कहा कि सफाई मुकम्मल कराई जा रही है। होलिका दहन के बाद कुछ जगहों पर अभी राख गरम है। ऐसे में वहां सफाई संभव नहीं है। ठंडी होने के बाद राख हटवाई जाएगी।

Holi 200 tons of garbage and 50 tons of ash were left on streets after Holi filth also remained in colonies
चेतगंज में होलिका दहन के बाद पड़ी राख। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

Varanasi News: होली के बाद शहर के मुख्य मार्गों को छोड़कर कई जगहों पर गंदगी और राख जस की तस पड़ी है। नगर निगम की ओर से सफाई के सारे दावे फेल साबित हो रहे हैं। नदेसर, मलदहिया, औरंगाबाद, सुंदरपुर आदि इलाकों में कूड़ा पड़ा है, जो देर शाम तक उठाया नहीं गया। इसी प्रकार बेनियाबाग, चेतगंज, गुरुधाम, लंका आदि जगहों पर होलिका की राख पड़ी है, जिसे अब तक उठाया नहीं गया है। सड़कों पर 200 टन कूड़ा और 50 टन राख पड़ी है।

Trending Videos


शहर के कुछ हिस्सों को छोड़ दें तो सड़क के चौराहे कूड़ेदान बने नजर आए और नालियां गंदगी से पटी रहीं। त्योहार से पहले अफसरों ने साफ-सफाई के बड़े-बड़े दावे किए थे, वह सब हवा-हवाई साबित हो रहे हैं। आम तौर पर प्रतिदिन 800 से 1000 टन कूड़ा एकत्रित होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच होलिका दहन के बाद राख व अबीर-गुलाल के चलते बुधवार को यह मात्रा बढ़कर 1100 टन हो गई। हालांकि नगर निगम ने दावा किया था कि उसने सफाई की तैयारियां पूरी कर ली थीं। हर बार की तरह इस बार भी दावे कागजी ही निकले।

महमूरगंज, लक्सा, औरंगाबाद, जद्दूमंडी, कालीमहाल, चेतगंज, सिद्धगिरीबाग, अर्दलीबाजार स्थित महावीर मंदिर के पास, पहड़िया, सरनाथ, दशाश्वमेध, बंगालीटोला, चौक, ठठेरीबाजार, गोलघर, लंका, दुर्गाकुंड, सुंदरपुर, खोजवां, नवाबगंज, कश्मीरीगंज, सरैंया, किरहिया, सुदामापुर, विनायका, बड़ी गैबी, भिखारीपुर, मंडुआडीह सहित दर्जनों स्थान ऐसे हैं, जहां होलिका की राख सड़क पर पड़ी है। 

होली पर तारों पर टंगे फटे कपड़े : कपड़ा फाड़ होली खेलने के बाद चेतगंज, गोदौलिया, लंका सहित कई जगहों पर कपड़े टंगे हैं। इन्हें हटवाने के लिए नगर निगम के कर्मचारी लगे हैं। कई जगहों पर कपड़े नालियों में पड़े हैं, जिन्हें हटवाने का क्रम जारी है। होलिका की राख को खेतों में डालने के लिए अलग वाहन लगाए गए हैं। इनमें मिनरल्स होते हैं, जो खेती-किसानी के लिए बेहतर होते हैं। निगम की ओर से इन राख को खेतों में डलवाया जा रहा है।

परिवहन विभाग से नहीं निकले कई वाहन : होली वाले दिन सफाई के बाद अगले दिन छोटी-बड़ी 50 और शाम में 75 छोटी-बड़ी गाड़ियां निगम के परिवहन विभाग के डिपो से निकलीं। निगम के पास लगभग 250 कूड़ा गाड़ियां हैं। कई सफाई कर्मी भी नहीं आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed