सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   flights to operate Singapore Maldives, Bali, Gulf countries international flights increase from next year

UP: सिंगापुर, मालदीव, बाली, गल्फ देशों के लिए चलेंगी नई फ्लाइट; अगले साल से बढ़ेंगी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें

अमर उजाला नेटवर्क, वारााणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Thu, 18 Jun 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
सार

New Flights: लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के विस्तार के बाद अगले वर्ष सिंगापुर, मालदीव, बाली और कई खाड़ी देशों के लिए उड़ानें शुरू हो सकती हैं। एयरपोर्ट प्राधिकरण ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। विस्तार के बाद घरेलू उड़ानों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। वर्तमान में यहां से बैंकॉक, शारजाह और नेपाल के लिए अंतरराष्ट्रीय उड़ानें संचालित हैं।

flights to operate Singapore Maldives, Bali,  Gulf countries international flights increase from next year
बाबतपुर एयरपोर्ट वाराणसी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

Varanasi News: लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के विस्तार कार्य के साथ ही आने वाले समय में यात्रियों को कई नए अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों के लिए सीधी उड़ानों की सुविधा मिलने की उम्मीद है। एयरपोर्ट प्राधिकरण ने वाराणसी को सिंगापुर, मालदीव, बाली और विभिन्न खाड़ी देशों से जोड़ने की दिशा में पत्राचार और अन्य आवश्यक प्रक्रियाएं शुरू कर दी हैं। यदि सभी औपचारिकताएं समय पर पूरी होती हैं तो अगले वर्ष से इन देशों के लिए उड़ान सेवाएं शुरू हो सकती हैं।



वर्तमान में वाराणसी एयरपोर्ट से केवल तीन अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन हो रहा है। इनमें बैंकॉक, शारजाह और नेपाल के लिए उड़ानें शामिल हैं। इन अंतरराष्ट्रीय सेवाओं के माध्यम से प्रतिमाह औसतन दो से ढाई हजार यात्री सफर करते हैं। धार्मिक, पर्यटन और व्यावसायिक दृष्टि से वाराणसी की बढ़ती महत्ता को देखते हुए एयरपोर्ट प्राधिकरण अब अंतरराष्ट्रीय संपर्क को और मजबूत करने की योजना पर काम कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के बाद न केवल अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की संख्या बढ़ेगी, बल्कि घरेलू उड़ानों में भी इजाफा किया जाएगा। जिन महानगरों के लिए वर्तमान में वाराणसी से विमान सेवाएं संचालित हैं, उन रूटों पर उड़ानों की संख्या बढ़ाने की तैयारी है। इसके अलावा पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कुछ नए हिल स्टेशन और प्रमुख पर्यटन स्थलों के लिए भी उड़ानें शुरू करने की योजना बनाई जा रही है।

एयरपोर्ट निदेशक पुनीत गुप्ता ने बताया कि वाराणसी एयरपोर्ट से नई घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की लगातार मांग मिल रही है। उन्होंने कहा कि फिलहाल एयरपोर्ट का विस्तार कार्य चल रहा है, जिसके कारण अतिरिक्त उड़ानों का संचालन संभव नहीं है। हालांकि, विस्तार परियोजना पूरी होने के बाद यात्री सुविधाओं में वृद्धि के साथ नई उड़ानों को शामिल किया जाएगा।

एयरपोर्ट विस्तार और नई उड़ानों की योजना से पूर्वांचल के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। साथ ही धार्मिक पर्यटन, व्यापार और अंतरराष्ट्रीय संपर्क को भी नया आयाम मिलेगा, जिससे वाराणसी की वैश्विक पहचान और मजबूत होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed