सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Jaya Kishori Do not fear God love Him Jaya Kishori appeals to youth urging them to keep minds pure

Jaya Kishori: 'भगवान से डरें नहीं प्रेम करें...', जय किशोरी ने युवाओं से की अपील; कहा- मन को साफ रखें

अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर। Published by: Aman Vishwakarma Updated Thu, 19 Mar 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
सार

Jaya Kishori in Jaunpur: जया किशोरी के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी, जिन्होंने कथा का श्रवण कर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त किया। पूरे आयोजन स्थल पर भक्ति और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला।

Jaya Kishori Do not fear God love Him Jaya Kishori appeals to youth urging them to keep minds pure
प्रसिद्ध कथावाचक एवं मोटिवेशनल स्पीकर जया किशोरी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

Jaunpur News: जौनपुर के सिद्दीकपुर में आयोजित श्रीकृष्ण ज्ञान यज्ञ में प्रसिद्ध कथावाचक एवं मोटिवेशनल स्पीकर जया किशोरी ने श्रद्धालुओं को भक्ति और जीवन के मूल्यों का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भगवान को पाने के लिए वर्षों की कठिन तपस्या आवश्यक नहीं है, बल्कि सच्चे मन और भाव से किया गया स्मरण ही पर्याप्त है। ईश्वर समय नहीं, बल्कि श्रद्धा और समर्पण को देखते हैं।

Trending Videos


व्यास पीठ से संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति दिन में केवल दो मिनट भी ईश्वर को दे, लेकिन उस समय अपना मन, हृदय और ध्यान पूरी तरह प्रभु में लगा दे, तो वह भी सच्ची भक्ति है। उन्होंने लोगों से भगवान से डरने के बजाय उनसे प्रेम करने की अपील की और कहा कि प्रेम से किए गए कार्य ही जीवन में वास्तविक सुख प्रदान करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जया किशोरी ने युवाओं को विशेष रूप से संबोधित करते हुए कहा कि निस्वार्थ प्रेम का सही अर्थ केवल ईश्वर ही सिखा सकते हैं। उन्होंने कहा कि जीवन का सबसे बड़ा पुण्य यह है कि हमारे कारण किसी के चेहरे पर मुस्कान आए। उन्होंने युवाओं को सकारात्मक सोच, सेवा भाव और आध्यात्मिकता की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

युवाओं से की अपील

कार्यक्रम के दौरान प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, राज्य मंत्री गिरीश चंद्र, पूर्व केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय, महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपा शंकर सिंह, राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी और एमएलसी ब्रिजेश सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने व्यास पीठ की आरती उतारकर आशीर्वाद लिया।

इस अवसर पर नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने कहा कि जया किशोरी की वाणी में भक्ति और विचारों का अद्भुत समन्वय है, जो विशेष रूप से युवा पीढ़ी को सही दिशा देने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed