फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   John Abraham started shooting satyamev jayate 2 in Varanasi 

वाराणसी में घायल जॉन अब्राहम ने शुरू की शूटिंग, गंगा घाट पर फिर गूंजा ‘लाइट कैमरा एक्शन...’

Fri, 25 Dec 2020 11:10 PM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: विचित्र सिंह Updated Fri, 25 Dec 2020 11:10 PM IST
विज्ञापन
John Abraham started shooting satyamev jayate 2 in Varanasi 
जॉन अब्राहम

वाराणसी में सत्यमेव जयते के सीक्वल सत्यमेव जयते-2 की शूटिंग के दौरान घायल हुए फिल्म अभिनेता जॉन अब्राहम ने शुक्रवार से शूटिंग शुरू कर दी। गंगा घाट पर शूटिंग को देखने के लिए जॉन के प्रशंसकों की भीड़ लगी रही। चेतसिंह घाट पर शुक्रवार की दोपहर में फिल्म की शूटिंग के लिए सेट लगाया गया था। देर शाम तक घाट पर ‘लाइट कैमरा एक्शन...’ गूंजता रहा।

विज्ञापन

 
शुक्रवार को जॉन अब्राहम की मेडिकल रिपोर्ट सामान्य आने के बाद दोपहर से शूटिंग शुरू हो गई। बता दें कि बृहस्पतिवार को पंचकोट घाट पर स्टंट सीन की शूटिंग के दौरान जॉन अब्राहम के दाहिने हाथ की उंगली में चोट आई थी। सुंदरपुर स्थित निजी अस्पताल में जॉन अब्राहम का इलाज कराया गया।
विज्ञापन




हालांकि चोट सामान्य होने के बाद शुक्रवार को दोपहर बाद जॉन अब्राहम ने शूटिंग शुरू कर दी। फिल्म यूनिट से जुड़े सदस्यों ने बताया कि पहले 30 दिसंबर तक शूटिंग होनी थी। लेकिन अब 27 दिसंबर को ही सभी सदस्य वापस लौट जाएंगे। शूटिंग अब आखिरी चरणों में है। बनारस में फिल्म शूटिंग के बाद एडिटिंग शुरू होगी और 12 मई को फिल्म रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed