सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi is once again the country's second-hottest city; evening storms and rain caused the temperature to drop by 10 degrees in just one hour.

Varanasi News: काशी फिर देश का दूसरा सबसे गर्म शहर, शाम को आंधी-बारिश ने 1 ही घंटे में 10 डिग्री गिराया पारा

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Kashi is once again the country's second-hottest city; evening storms and rain caused the temperature to drop by 10 degrees in just one hour.
वाराणसी में बुधवार को घाटों पर तेज हवा के साथ धुल भरी आंधी व  गंगा की लहरें उठती । संवाद
विज्ञापन
वाराणसी। बनारस लगातार दूसरे दिन देश का दूसरा सबसे गर्म शहर बन गया और शाम तक आंधी के साथ बारिश ने सप्ताह भर पहले ही मानसून जैसा मौसम बना दिया। बुधवार को दिन में करीब ढाई बजे तक कड़ी धूप के बीच काशी का अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री रहा, जो सामान्य से 4.7 डिग्री ऊपर रहा। वहीं, शाम छह बजते-बजते 62 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने लगी। अचानक हल्की बारिश शुरू हो गई और एक ही घंटे में पारा 10 डिग्री तक लुढ़क गया।

शाम साढ़े पांच बजे तापमान 40 डिग्री था, मगर साढ़े छह बजे तक पारा 30 डिग्री के नीचे आ गया। दूसरी ओर, यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ विज्ञानी डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश में मानसून के लिए परिस्थितियां अनुकूल नहीं हैं। इसलिए सटीक भविष्यवाणी नहीं की जा सकती। अगले चार दिन काशी ऐसे ही तपेगी। वहीं, आज और कल बारिश व लू का येलो अलर्ट भी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेड़ गिरा, सारनाथ-आशापुर मार्ग बाधित
जिले के शहरी और ग्रामीण, दोनों इलाकों में बारिश हुई। आशापुर में हवेलिया चौराहा के बीच सड़क के बाईं ओर नीम का पेड़ तने से टूटकर सड़क पर गिर गया। इससे आशापुर-सारनाथ मार्ग काफी देर तक बाधित रहा। कुछ सड़कें धंस गईं और टूट गईं, जबकि कई स्थानों पर पानी भर गया। मंडुवाडीह, बरेका, लंका, कैंट, पांडेयपुर, सारनाथ, राजातालाब, मिर्जामुराद, लहरतारा, मैदागिन, गौदौलिया आदि इलाकों में धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश भी हुई।
विज्ञापन

बारिश के बावजूद ऐसे ही तपेगी काशी
यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ विज्ञानी डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि काशी में बारिश जैसी स्थिति आज भी बनी रह सकती है, लेकिन गर्मी में किसी तरह की कोई कमी नहीं आएगी। तापमान ऐसा ही रहने वाला है, भले ही शाम में बारिश हो जाए। वहीं, मानसून को लेकर डॉ. सिंह ने कहा कि अभी इसके प्रदेश में प्रवेश करने की तिथि तय नहीं हुई है। प्रदेश में प्रभावी मौसम तंत्र नहीं है। मौसमी सक्रियता में कमी के चलते प्रयागराज और वाराणसी लगातार दूसरे दिन देश के सबसे गर्म शहरों में रहे। काशी और प्रयागराज, दोनों ही शहर लू की चपेट में रहे। आगामी पांच दिनों के दौरान गर्मी बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed