फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi Vidyapith Applications UG and PhD hostel accommodation open until August 8 check rules

काशी विद्यापीठ: यूजी और पीएचडी में हॉस्टल के लिए 8 अगस्त तक आवेदन, जान लें नियम; स्टूडेंट्स को मिले आई कार्ड

Sat, 01 Aug 2026 05:56 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sat, 01 Aug 2026 05:56 AM IST
सार

Varanasi News: महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में यूजी और पीएचडी के विद्यार्थियों के लिए छात्रावास आवंटन हेतु 8 अगस्त तक आवेदन मांगे गए हैं। विश्वविद्यालय ने आवेदन प्रक्रिया और पात्रता संबंधी नियम जारी कर दिए हैं। साथ ही नवप्रवेशित विद्यार्थियों को पहचान पत्र (आई-कार्ड) भी वितरित किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Kashi Vidyapith Applications UG and PhD hostel accommodation open until August 8 check rules
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में यूजी और पीएचडी के विद्यार्थियों से छात्रावास आवंटन के लिए एक से आठ अगस्त तक आवेदन लिए जाएंगे। कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी के निर्देशानुसार सत्र 2024-25 में पंजीकरण संख्या प्राप्त कर चुके शोधार्थी डॉ. संपूर्णानंद शोध छात्रावास के लिए आवेदन कर सकेंगे। वहीं यूजी छात्रों के लिए आचार्य नरेंद्र देव छात्रावास तथा जेके महिला छात्रावास के ब्लॉक-सी में प्रवेश के लिए ऑफलाइन आवेदन पत्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट से डाउनलोड करना होगा।

विज्ञापन


आवेदन पत्र एक से आठ अगस्त तक संबंधित गृहपति या गृहस्वामिनी कार्यालय में जमा किए जाएंगे। मुख्य गृहपति डॉ. नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि छात्रावास नियमावली विश्वविद्यालय की वेबसाइट से डाउनलोड करनी होगी। इसके बाद नियमावली को 10 रुपये के एफिडेविट अथवा ई-स्टांप पेपर पर तैयार कर छात्रावास आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी के साथ संबंधित कार्यालय में जमा करना होगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि छात्रावास मेस शुल्क 3030 रुपये प्रतिमाह की दर से तीन माह का 9090 रुपये जमा करना होगा। छात्रावास शुल्क 7000 रुपये प्रति सत्र निर्धारित किया गया है। छात्रावास के पुनः आवंटन के लिए शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि चार अगस्त है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यापीठ के पांच पाठ्यक्रमों में 183 दाखिले, विद्यार्थियों को मिला आई-कार्ड
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में शुक्रवार को बीए, बीएफए, बीएससी, बीसीए, बीबीए और बीएएलएलबी सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों में 183 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया। प्रवेश पाने वाले विद्यार्थियों को ऑनलाइन शुल्क जमा करने के बाद काउंसिलिंग स्थल पर ही परिचय-पत्र (आई-कार्ड) और लाइब्रेरी कार्ड उपलब्ध कराया गया।

प्रो. कामिल ने बताया कि बीए (पेड सीट) और बीकॉम पाठ्यक्रम की काउंसिलिंग एक अगस्त को होगी। जिन अभ्यर्थियों को ई-मेल के माध्यम से लिंक भेजा गया है, वे गेट पास, मूल प्रमाणपत्र, उनकी एक-एक सेट फोटोकॉपी तथा चार पासपोर्ट आकार के फोटो के साथ सुबह 10:30 बजे निर्धारित स्थान पर पहुंचें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed