सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Minister Nand Gopal Gupta Nandi attended closing ceremony of Youth Parliament at DAV PG College varanasi

UP News: मंत्री नंद गोपाल नंदी बोले- छात्रों के लिए पाठयक्रम ज्ञान के साथ व्यक्तित्व विकास भी बहुत जरूरी

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Mon, 30 Mar 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: डीएवीपीजी कॉलेज में अभाविप के युवा संसद का समापन समारोह हुआ। इस दौरान मंत्री नंद गोपाल नंदी ने कहा कि छात्रों के लिए पाठयक्रम ज्ञान के साथ व्यक्तित्व विकास भी बहुत जरूरी है। 

Minister Nand Gopal Gupta Nandi attended closing ceremony of Youth Parliament at DAV PG College varanasi
औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

डीएवीपीजी कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) काशी प्रांत की ओर से चल रहे तीन दिवसीय युवा संसद का सोमवार को समापन हुआ। बतौर मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने युवाओं में नेतृत्व कौशल, तार्किक सोच और राष्ट्रीय मुद्दों पर सक्रिय भागीदारी एवं सहभागिता को प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि छात्रों के लिए पाठ्यक्रम ज्ञान के साथ व्यक्तित्व विकास भी जरूरी है।

Trending Videos


युवा संसद के समापन समारोह में नंदी ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अपने स्थापना काल से ही युवाओं में राष्ट्रवाद की भावना जागृत करने के अभियान में जुटा है। विवि परिसरों में पढ़ने वाले छात्र कल के भारत कि भविष्य हैं। उनकी योग्यता, क्षमता, दूरदर्शिता, चिंतन और सामर्थ्य पर भारत का आने वाला कल निर्भर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभिन्न शैक्षिक संस्थानों में स्वाध्याय मंडल का गठन समय की अनिवार्य आवश्यकता है। भारत की समृद्ध विरासत, राष्ट्रीय गौरव के मानबिन्दुओं और स्वर्णिम इतिहास पर हर व्यक्ति को गौरव की अनुभूति होनी चाहिए। 

Minister Nand Gopal Gupta Nandi attended closing ceremony of Youth Parliament at DAV PG College varanasi
वाराणसी में औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी - फोटो : अमर उजाला

मंत्री नंदी ने कहा कि जहां एक ओर कांग्रेस-समाजवादी पार्टी के छात्र संगठन केवल अराजकता और नकारात्मकता के पर्यायवाची बनकर रह गए हैं। वहीं, एबीवीपी अपनी विशिष्ट कार्यशैली के कारण समाज में एक आदर्श स्थापित करने में सफल रही है। इस दौरान डीएवी पीजी कॉलेज के प्रबंधक अजीत कुमार सिंह, प्राचार्य मिश्री लाल, कोषाध्यक्ष हरिवंश सिंह के साथ ही अभाविप काशी प्रांत संगठन मंत्री अभिलाष, काशी प्रान्त मंत्री शिवम, ईकाई मंत्री आर्यन शुक्ला मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed