सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mirzapur News Teenage Girl Strangled to Death Near Her Home Missing Since Last Night

Mirzapur News: घर के पास किशोरी की गला दबाकर हत्या, रात से थी गायब; गांव के युवक पर इस वजह से लगा आरोप

अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sun, 24 May 2026 10:15 AM IST
विज्ञापन
सार

Mirzapur News: किशोरी की गला दबाकर हत्या कर शव घर से 200 मीटर दूर फेंक दिया गया। सुबह सूखे नाले के पास शव मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने साजन उर्फ राजन पर हत्या का आरोप लगाया है। अपर्णा रजत कौशिक ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Mirzapur News Teenage Girl Strangled to Death Near Her Home Missing Since Last Night
माैके पर पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

UP News: बसारी गांव में 15 वर्षीय किशोरी की गला दबाकर हत्या किए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। किशोरी का शव रविवार सुबह घर से करीब 200 मीटर दूर सूखे नाले के पास मिलने के बाद गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने एक युवक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





मामला पड़री थाना क्षेत्र के बसारी गांव का है। गांव निवासी मोहन बिंद आर्केस्ट्रा संचालक हैं। बताया गया कि वह मंगलवार को कार्यक्रम के सिलसिले में घर से बाहर गए थे। घर पर उनकी पत्नी और 15 वर्षीय पुत्री कविता मौजूद थीं। परिजनों के अनुसार शनिवार रात करीब साढ़े दस बजे भोजन करने के बाद मां-बेटी सो गईं। रात करीब एक बजे मां की नींद खुली तो कविता कमरे में नहीं थी। इसके बाद परिवार के लोगों ने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

रविवार सुबह गांव के प्रधान दीपक कुमार ने घर से कुछ दूरी पर स्थित सूखे नाले के पास एक किशोरी का शव पड़े होने की सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान कविता के रूप में की। शव के गले और चेहरे पर चोट के निशान मिलने से हत्या की आशंका जताई गई।

परिजनों ने सुखनई गांव निवासी साजन उर्फ राजन पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि युवक कविता से फोन पर बातचीत करता था और कुछ दिन पहले बिना बुलाए रिश्तेदारी में पहुंच गया था, जिसका परिवार ने विरोध किया था। आरोप है कि इसी रंजिश में युवक ने कविता की हत्या कर शव को खेत के पास फेंक दिया।

घटना की सूचना मिलते ही अपर्णा रजत कौशिक फील्ड यूनिट और कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचीं और जांच-पड़ताल की। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है तथा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमों को लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed