सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   misdeed Accused Opens Fire on Police Injured in Exchange of Fire Forced Abortion on Teenage Girl

UP: दुष्कर्म के आरोपी ने पुलिस पर चलाई गोली, फायरिंग में बदमाश घायल; किशोरी का कराया था गर्भपात

अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: Aman Vishwakarma Updated Mon, 25 May 2026 10:00 AM IST
विज्ञापन
सार

Ghazipur News: जिले में पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी मो. तस्लीम को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। मैनपुर ताल के पास घेराबंदी के दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। पुलिस ने तमंचा, कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद की। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ।

misdeed Accused Opens Fire on Police Injured in Exchange of Fire Forced Abortion on Teenage Girl
मुठभेड़ में घायल बदमाश को अस्पताल ले जाती पुलिस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

UP Encounter News: गाजीपुर के करंडा थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को रविवार को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) करंडा में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तमंचा, कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद की है।

Trending Videos




सीओ सिटी शेखर सेंगर ने बताया कि जिले में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में करंडा थाना प्रभारी संतोष कुमार पाठक अपनी टीम के साथ रविवार को मैनपुर ताल के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। उसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि पॉक्सो एक्ट के मुकदमे में वांछित आरोपी क्षेत्र में मौजूद है और कहीं भागने की फिराक में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल इलाके की घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया। पुलिस को देखते ही आरोपी घबरा गया और खुद को घिरता देख उसने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। जवाबी फायरिंग में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

घायल को भेजा गया अस्पताल

घायल आरोपी की पहचान मो. तस्लीम (22) पुत्र स्वर्गीय शमीम निवासी मैनपुर थाना करंडा के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने घायल अवस्था में उसे तुरंत सीएचसी करंडा पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

सीओ सिटी ने बताया कि आरोपी के पास से एक देशी तमंचा 315 बोर, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है। बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ करंडा थाने में आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं में एक और मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी पहले से ही कई मामलों में संलिप्त रहा है और पॉक्सो एक्ट के मुकदमे में लंबे समय से वांछित चल रहा था। फिलहाल उसके खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed