सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   MLA Ramashankar said Adani Group has renovated Madihan CHC patients will get facilities

UP: विधायक रमाशंकर बोले- अदानी ग्रुप ने मड़िहान सीएचसी का कराया कायाकल्प, मरीजों को मिलेगी सुविधा

अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: Aman Vishwakarma Updated Thu, 12 Mar 2026 08:24 PM IST
विज्ञापन
सार

Mirzapur News: मड़िहान विधायक ने बताया कि 1600 मेगा वाट का पावर प्लांट क्षेत्र में लगने से यहां के हजारों लोगों को रोजगार मिलना सुनिश्चित हुआ है। अदानी ग्रुप ने विद्यालयों का कायाकल्प वहां पर सोलर पैनल की व्यवस्था की है।

MLA Ramashankar said Adani Group has renovated Madihan CHC patients will get facilities
सीएचसी में माैजूद लोग। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

UP News: मिर्जापुर थर्मल एनर्जी (यूपी) प्राइवेट लिमिटेड की कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व पहल के तहत अदाणी फाउंडेशन ने जिले में सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा अवसंरचना को मजबूत करने के लिए 238.17 लाख रुपये का निवेश किया है। इस पहल का उद्देश्य आधुनिक, गुणवत्तापूर्ण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है, विशेष रूप से ग्रामीण और दूरस्थ समुदायों के लिए।

Trending Videos


मड़िहान भाजपा विधायक रमाशंकर सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अदानी ग्रुप की तरफ से स्थापित डिजिटल एक्सरे मशीन के उद्घाटन अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अदानी ग्रुप के अथक प्रयास के बाद क्षेत्र को करोड़ों रुपये की सौगात मिली है। मड़िहान सीएचसी का कराया कायाकल्प कराया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पहल के अंतर्गत, मड़िहान स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में चिकित्सा उपकरणों और साजोसामान का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में सीएचसी मड़िहान के प्रभारी (एमओआईसी) चिकित्सा अधिकारी राधेश्याम वर्मा और मिर्जापुर थर्मल एनर्जी (यूपी) प्राइवेट लिमिटेड के उपाध्यक्ष दिनेश कुमार उपस्थित थे।

उल्लेखनीय सुधार हुआ है

अदाणी फाउंडेशन की उषा मिश्रा, अरुण कुमार, और मिर्जापुर थर्मल एनर्जी के अन्य टीम सदस्यों एवं गणमान्य व्यक्तियों के साथ उद्घाटन समारोह में उपस्थित थे। उद्घाटन के दौरान विधायक ने कहा कि सीएचसी मड़िहान में आधुनिक चिकित्सा उपकरणों की स्थापना से स्थानीय आबादी को बहुत लाभ होगा, क्योंकि अब मरीजों को निदान एवं उपचार के लिए सोनभद्र तक लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी।

सीएससी मड़िहान के कायाकल्प के लिए मिर्जापुर थर्मल एनर्जी उत्तर प्रदेश प्राइवेट लिमिटेड की कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत अदानी फाउंडेशन की तरफ से सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इसमें भवन नवीनीकरण के लिए 14 लाख रुपये, इंटर एक्टिव पैनल के लिए पांच लाख 75 हजार रुपसे, सोलर पैनल के लिए 10 लाख, डिजिटल एक्सरे मशीन के लिए 15 लाख रुपये दिए गए हैं।

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि अब गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होंगी, जिससे मरीजों का समय एवं खर्च बचेगा। सीएसआर सहायता में स्वास्थ्य सुविधाओं का नवीनीकरण, डिजिटल एक्स-रे मशीन की स्थापना, उन्नत निदान उपकरण, आठ किलोवाट सौर पैनल, मोबाइल स्वास्थ्य इकाइयां, स्वास्थ्य और नेत्र जांच शिविर और स्वच्छता किटों का वितरण शामिल है। इस पहल से निदान क्षमता और स्वास्थ्य सेवा वितरण में उल्लेखनीय सुधार हुआ है, सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली मजबूत हुई है और क्षेत्र के लोगों के लिए बेहतर चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed