सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mundan Ceremony Four People Including Teenage Girl Drown Ganges Two Youths Had Jumped Save

मुंडन संस्कार में मातम: किशोरी सहित चार लोग गंगा में डूबे, बचाने को कूदे थे दो युवक; 8 दिन में दूसरी बार हादसा

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sun, 03 May 2026 02:25 PM IST
विज्ञापन
सार

Ballia News: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में दर्दनाक हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस भी माैके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों और परिजनों से पूछताछ के साथ ही डूबे हुए सभी की खोजबीन शुरू कर दी गई थी।

Mundan Ceremony Four People Including Teenage Girl Drown Ganges Two Youths Had Jumped Save
गंगा किनारे परिजनों से बातचीत करती पुलिस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

UP Accident: बलिया के शिवरामपुर गंगा घाट पर रविवार की सुबह मुंडन संस्कार के दौरान बड़ा हादसा हो गया। स्नान करते समय गहरे पानी में जाने से दो किशोर और दो किशोरियां डूब गईं। घटना की सूचना मिलते ही घाट पर अफरा-तफरी मच गई और परिजनों में चीख-पुकार शुरू हो गई।

Trending Videos




प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार फेफना थाना क्षेत्र के कल्याणीपुर निवासी वशिष्ठ चौहान के परिवार के लोग मुंडन संस्कार के लिए घाट पर पहुंचे थे। कार्यक्रम के दौरान कुछ किशोरियां गंगा में स्नान करने लगीं, तभी अचानक वे गहरे पानी में चली गईं और डूबने लगीं। उन्हें बचाने के लिए आसपास मौजूद युवक नदी में कूद पड़े, लेकिन इस प्रयास में दो युवक भी डूब गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों में मची चीख-पुकार

स्थानीय लोगों की मदद से डूब रही चार किशोरियों में से दो को किसी तरह सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि अन्य चार लोग लापता हो गए। डूबने वालों में हर्षिता चौहान (17) पुत्री अजीत चौहान, नंदिता चौहान (12) पुत्री अजीत चौहान निवासी रामपुर भोज थाना गड़वार, अरुण चौहान (20) पुत्र मोहन चौहान निवासी कल्याणीपुर थाना फेफना तथा अर्जुन चौहान (19) पुत्र मुरली चौहान निवासी खिलाड़ी महेशपुर, गाजीपुर शामिल हैं।

घटना की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय नाविकों की सहायता से खोजबीन शुरू कराई। करीब चार घंटे तक चले अभियान के बावजूद लापता लोगों का कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद राहत व बचाव कार्य को तेज करने के लिए एसडीआरएफ टीम को बुलाया गया है।

क्षेत्राधिकारी उस्मान ने बताया कि सभी लापता लोगों की तलाश जारी है और बचाव कार्य में कोई कमी नहीं छोड़ी जा रही है। इस दर्दनाक हादसे के बाद घाट पर मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं स्थानीय लोग भी घटना से स्तब्ध हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed