{"_id":"69a14c792a94a9d6480defe5","slug":"namami-gange-celebrated-holi-with-mahadev-on-ganga-ghat-and-performed-aarti-in-varanasi-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशी में रंगोत्सव का आगाज: नमामि गंगे ने गंगा किनारे महादेव संग खेली होली, उतारी आरती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी में रंगोत्सव का आगाज: नमामि गंगे ने गंगा किनारे महादेव संग खेली होली, उतारी आरती
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Fri, 27 Feb 2026 01:19 PM IST
विज्ञापन
सार
रंगभरी एकादशी के पावन पर्व पर गंगा किनारे महादेव के साथ होली खेलकर नमामि गंगे के सदस्यों ने काशी में रंगोत्सव की शुरुआत की। इस दौरान गंगा सेवकों ने महादेव संग खूब होली खेली।
काशी में रंगोत्सव का आगाज
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
रंगभरी एकादशी के पावन पर्व पर शुक्रवार को गंगा किनारे गंगा सेवकों ने महादेव संग खूब होली खेली। गंगातट पर प्राचीन बड़े महादेव सहित द्वादश ज्योतिर्लिंग अबीर-गुलाल से सराबोर रहे।
Trending Videos
नमामि गंगे गंगा विचार मंच के जिला संयोजक शिवम अग्रहरि के संयोजन में गायघाट पर देवाधिदेव महादेव के विग्रहों को गंगाजल से स्नानादि के बाद पुष्पहार, धूप दीप, नैवेद्य आदि अर्पित की गई। महादेव को हर्बल अबीर, गुलाल समर्पित करने के साथ ही काशी में रंगोत्सव का आगाज हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विविध रंगों के मेल से रंगोली आर्टिस्ट चांदनी विश्वकर्मा ने आकर्षक रंगोली में बाबा श्री काशी विश्वनाथ व माता गौरा की सुंदर कलाकृति बनाई। ओम जय शिव ओमकारा की धुन के साथ आरती प्रारंभ हुई तो सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से सहभागिता की। हर- हर महादेव के जयघोष से पूरा गंगातट गुंजायमान रहा। गंगासेवियों ने नाविकों, स्थानीय दुकानदारों, पुरोहितों आदि को अबीर- गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दी। संदेश दिया कि होली सामाजिक सद्भाव व आत्मीय संबंधों को प्रांगण करने का अवसर प्रदान करता है।
इस दौरान रामप्रकाश जायसवाल, जय विश्वकर्मा, रश्मि साहू, रेनू जायसवाल, किरण पांडेय, चारुशिला सिन्हा, सपना वर्मा, ऊषा गुप्ता, सुमित मध्येशिया, शिवा, निखिल शामिल रहे।
