Swami Avimukteshwaranand: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले- हाईकोर्ट पर भरोसा, सच्च सामने आएगा और मिलेगी जमानत
Varanasi News: शंकराचार्य मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई को लेकर शुक्रवार की सुबह से श्रीविद्या मठ में गहमागहमी का माहौल रहा। मठ में शिष्यों व पत्रकारों का जमावड़ा रहा। वहीं शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने कोर्ट पर भरोसा जताया।
विस्तार
शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई पर कहा कि झूठ की कलई कोर्ट में खुल जाएगी। कोर्ट पर भरोसा जताते हुए शंकराचार्य ने कहा कि कब तक झूठ की कहानी बनाकर बरगलाएंगे। उत्तर प्रदेश की पुलिस भी उनको संरक्षण दे रही है। बच्चों के साथ कुकर्म की मेडिकल रिपोर्ट किसकी है, उन बच्चों के साथ कुकर्म किसने की है, यह साबित तो उनको करना होगा। पुलिस अपने मुताबिक जांच कर रिपोर्ट भी लगा रही है।
श्रीविद्या मठ में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि आज हाईकोर्ट में सभी को अपनी बात रखने का हक है। हमें और वादी को भी। किसके बात में सच्चाई है, इसका फैसला कोर्ट ही करेगी। उम्मीद है मुझे जमानत मिल जाएगी। मेरे भी अधिवक्ता प्रमाण रखेंगे। क्योंकि इस मामले में सब कुछ कहानी बनाकर झूठी इमारत खड़ी की गई है। इस इमारत को तो गिरना ही है और सच्च सामने आएगा ही।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
