सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Income Tax Operation Clean from Varanasi to Mirzapur first in Purvanchal hi-tech action AI-drone assistance

UP: वाराणसी से मिर्जापुर तक आयकर का ऑपरेशन क्लीन, पूर्वांचल में पहली बार हाईटेक कार्रवाई; एआई-ड्रोन की सहायता

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Fri, 27 Feb 2026 06:03 AM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: पूर्वांचल के कई जिलों में आयकर विभाग की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। खनन कारोबारियाें के ठिकानों पर एआई से निगरानी की जा रही है। ड्रोन उड़ाकर जांच भी किए गए।

Income Tax Operation Clean from Varanasi to Mirzapur first in Purvanchal hi-tech action AI-drone assistance
बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के आवास पर टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

UP News: पूर्वांचल में आयकर विभाग ने पहली बार एआई और ड्रोन की सहायता से छापा मारा। आयकर विभाग की 200 सदस्यीय टीम ने बृहस्पतिवार को वाराणसी, सोनभद्र और मिर्जापुर के छह बड़े खनन कारोबारियों के ठिकानों पर कार्रवाई की। दिल्ली से आई तकनीकी विशेषज्ञों की टीम और गूगल की सहायता से खदानों का हवाई सर्वेक्षण किया गया। 

Trending Videos


ड्रोन मैपिंग के जरिये खदानों की वास्तविक स्थिति जांची गई, जिसके बाद एआई सॉफ्टवेयर ने महज 4 घंटे में डेटा इंटरप्रिटेशन कर अवैध खनन और स्टॉक की सटीक जानकारी विभाग को उपलब्ध करा दी। बताया जा रहा है कि छापे में विभाग ने अब तक 10 करोड़ रुपये की संपत्ति और नकदी जब्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के दौरान टीम को कारोबारियों के पास से कई बेनामी खातों और संदिग्ध निवेश के दस्तावेज मिले हैं। विभाग ने तत्काल प्रभाव से 10 प्रमुख बैंक खातों पर प्रोहिबिटरी ऑर्डर (पीओ) लगा दिया है। अधिकारियों का कहना है कि इस करोड़ों के घोटाले में केवल कारोबारी ही नहीं, बल्कि खनन विभाग के कई रसूखदार अधिकारी भी रडार पर हैं।

अभी और खुलेंगे राज
आयकर विभाग की टीमें अभी भी दस्तावेजों की पड़ताल कर रही हैं। डिजिटल साक्ष्यों और जब्त कागजातों के आधार पर कई अन्य सफेदपोशों और अधिकारियों के नाम सामने आने की प्रबल संभावना है। अधिकारियों का कहना है कि अभी जब्ती का यह आंकड़ा और बढ़ सकता है। आयकर छापे के बाद से पूर्वांचल के खनन कारोबारियों में हड़कंप है। अन्य जिलों के भी खनन कारोबारियों ने आयकर की इस छापेमारी के बाद अपने रिकॉड्स सहेजने शुरू कर दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed