सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   sanitation system will be monitored through smart watches From April in varanasi

बदल रही काशी: अप्रैल से स्मार्ट वॉच से होगी सफाई व्यवस्था की निगरानी, सफाईकर्मियों का बीट चार्ट होगा ऑनलाइन

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Fri, 27 Feb 2026 10:54 AM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: वाराणसी जिले में सफाई व्यवस्था की निगरानी स्मार्ट वॉच से की जाएगी। नगर निगम की ओर से अप्रैल माह से ये प्रक्रिया शुरू की जाएगी। सफाईकर्मियों को दी जाने वाली ये घड़ी जीपीएस से कनेक्ट होगी।

sanitation system will be monitored through smart watches From April in varanasi
Smartwatch - फोटो : FREEPIK
विज्ञापन

विस्तार

वाराणसी में अप्रैल माह से सफाई व्यवस्था की निगरानी स्मार्ट वॉच से की जाएगी। नगर निगम की ओर से इसकी कार्ययोजना बनाई गई है। डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन 100 प्रतिशत करने की दिशा में नगर निगम अग्रसर है। सफाई और सफाईकर्मियों की निगरानी के लिए एक विशेष प्रकार की घड़ी सफाईकर्मियों को देने की योजना है, जो जीपीएस से कनेक्ट होगी। इससे सफाई और सफाईकर्मी दोनों पर नजर रखी जाएगी।

Trending Videos


अपर नगर आयुक्त सविता यादव ने स्मार्ट वॉच के साथ-साथ सभी इंस्पेक्टरों, सुपरवाइजरों और सफाई कर्मियों का बीट चार्ट बनाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि यह बीट चार्ट ऑनलाइन किया जाएगा। बीट चार्ट निगम की वेबसाइट पर भी अपलोड किया जाएगा ताकि कोई भी नागरिक अपने इलाके के इंस्पेक्टरों, सुपरवाइजरों और सफाई कर्मियों का नाम आसानी से जान सके। इससे सफाई से जुड़ी समस्याओं का समाधान हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Holi 2026: पांच दिन बाद होली, दिल्ली-मुंबई की ट्रेनों में वेटिंग 180 के पार; मुश्किल में यात्रियों का सफर

इसके तहत 300 से 500 मीटर की परिधि में दो सफाईकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। साथ ही बीट चार्ट को पूरी तरह से डिजिटल करने का निर्णय लिया गया है। जोन 100 वार्डों में सफाई कार्य करेंगे। आने वाले दिनों में वॉच के जरिये सिटी के कमांड कंट्रोल सेंटर से सफाई व्यवस्था और सफाई कर्मचारियों की निगरानी की जाएगी। इसकी पूरी कार्ययोजना बनाई गई है। इसके माध्यम से घर-घर कूड़ा उठान के बारे में भी आसानी से जानकारी हासिल की जा सकेगी। नगर निगम में तकरीबन 8000 कर्मचारी सफाई से जुड़े हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed