सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   No Water Supply in Bhelupur and Kotwali Zones of Varanasi 40,000 People Affected

पानी की किल्लत: भेलूपुर और कोतवाली जोन में नहीं आया पानी, 40 हजार लोग रहे परेशान

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Mon, 30 Mar 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
सार

वाराणसी जिले में भेलूपुर और कोतवाली जोन में पानी नहीं आने से 40 हजार लोग परेशान रहे। देर शाम आपूर्ति बहाल हुई। मरम्मत के चलते दो वक्त सप्लाई बाधित रही। 

No Water Supply in Bhelupur and Kotwali Zones of Varanasi 40,000 People Affected
Water - फोटो : Adobe stock
विज्ञापन

विस्तार

वाराणसी जिले के कोतवाली और भेलूपुर जोन में 29 मार्च की शाम और 30 मार्च की सुबह को पानी की आपूर्ति बाधित रही। इससे करीब 40 हजार लोग परेशान हुए। वार्ड संख्या 28, सरायनंदन में तेलियाना चौराहा से बृज इंक्लेव मार्ग पर 450 एमएम व्यास की पेयजल पाइपलाइन की मरम्मत हो रही थी जो पूरी हो गई। सोमवार शाम 6 बजे जलापूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। दो वक्त पानी न मिलने से शहर के कई इलाकों में लोग परेशान हुए और आसपास के हैंडपंपों और कुओं का सहारा लिया।

Trending Videos


भेलूपुर, गोदौलिया, सरायनंदन, बृज इंक्लेव, संकटमोचन, दुर्गाकुंड और रामापुरा सहित अन्य क्षेत्रों में जलापूर्ति न होने पर लोग जलकल कार्यालय में संपर्क कर रहे थे। मरम्मत का कार्य पूरा होने के साथ ही क्षेत्र में अधिक दबाव के साथ जलापूर्ति शुरू कर दी गई है। इससे आने वाले गर्मी के दिनों में बेहतर परिणाम मिलने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गर्मियों में जल की मांग 12 से 15 एमएलडी तक बढ़ जाती है। वार्ड संख्या 27 के पानी के मोटरों की क्षमता बढ़ाई जा रही है। इसके लिए छोटी कमियों को दूर किया जा रहा है और भदैनी पर नए मोटर लगाए गए हैं, ताकि गर्मियों में गंगा से पर्याप्त पानी उपलब्ध हो सके। जलकल विभाग गंगा नदी से 160 से 200 एमएलडी और नलकूपों से 243 एमएलडी पानी की आपूर्ति करता है। शहर में 1086 किलोमीटर से अधिक लंबी पाइपलाइन नेटवर्क है।

दुरुस्त कराए जा रहे 77 ओवरहेड टैंक
203 बड़े नलकूप, 251 मिनी नलकूप और 77 ओवरहेड टैंकों की मरम्मत की जा रही है। गर्मियों में विभिन्न क्षेत्रों में पानी की समस्या आम होती है। जलापूर्ति बाधित होने का मुख्य कारण गंगा नदी का जलस्तर कम होना है। जलस्तर घटने पर डब्ल्यूटीपी पूरी क्षमता से काम नहीं करता, जिससे पानी की आपूर्ति बाधित होती थी। इस समस्या को अब ठीक कराया जा रहा है।

पाइपलाइन की मरम्मत का काम पूरा हो गया है। अब यहां गर्मियों में पानी की दिक्कत नहीं होगी। पानी का दबाव भी बढ़ गया है। मरम्मत की सूचना पहले ही लोगों को दे दी गई थी। -विश्वनाथ, सचिव जलकल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed