सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   One more petition filed in Gyanvapi case Varanasi Kashi Vishwanath mandir

ज्ञानवापी प्रकरण में एक और याचिका दाखिल, कहा- मंदिर के एक हिस्से को ध्वस्त कर उसे वक्फ नहीं बनाया जा सकता

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: हरि User Updated Fri, 19 Feb 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
One more petition filed in Gyanvapi case Varanasi Kashi Vishwanath mandir
काशी विश्वनाथ मंदिर - फोटो : Social media
विज्ञापन

वाराणसी में ज्ञानवापी प्रकरण में सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत में एक नई याचिका दाखिल की गई है। इसमें शृंगार गौरी और आदि विश्वेश्वर का वाद मित्र बताते हुए रंजना अग्निहोत्री और जितेंद्र सिंह समेत आठ लोगों ने भारत संघ, उत्तर प्रदेश सरकार, डीएम, एसएसपी, उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड, अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी और काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट को पक्षकार बनाया गया है। 

Trending Videos


याचिका में कहा गया है कि आदि विश्वेश्वर पांच कोस के दायरे में अवमुक्त क्षेत्र है। मां शृंगार गौरी स्वयंभू देवता हैं। प्राचीन काल से इनकी पूजा होती चली आ रही है। आदि विश्वेश्वर मंदिर का एक हिस्सा वर्ष 1669 में औरंगजेब द्वारा ध्वस्त करा दिया गया था। दावे में कहा गया है कि देवता पूरे परिसर के स्वयंभू मालिक हैं और उसके एक हिस्से पर किए गए निर्माण को न तो मस्जिद कहा जा सकता है और न ही इसे वक्फ बनाया जा सकता है। साथ ही दूसरा पक्ष मंदिर के किसी भी हिस्से का उपयोग करने का अधिकारी नहीं हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

याचिका में यह भी कहा गया कि काशी विश्वनाथ अधिनियम 1983 पुराने मंदिर में मौजूद ज्योतिर्लिंग और आदि विश्वेश्वर के अस्तित्व को मान्यता देता है। अदालत से अनुरोध किया गया है कि देवी गंगा, हनुमान, गणेश, नंदी और आदि विश्वेश्वर के साथ ही मां शृंगार गौरी के उपासक सभी देवी-देवताओं के पूजा करने के अधिकारी हैं।

मौजूदा इमारत को ध्वस्त करने के बाद प्रतिवादी पक्ष को नए निर्माण में हस्तक्षेप करने से रोका जाए। काशी विश्वनाथ मंदिर के न्यासी मंडल को शृंगार गौरी, आदि विश्वेश्वर और अन्य देवी-देवताओं का पूजन बहाल करने का निर्देश दिया जाए। अदालत ने याचिका की पोषणीयता पर सुनवाई के लिए नियमित अदालत को संदर्भित कर दिया है। नियमित अदालत यानी सिविल जज सीनियर डिवीजन के अवकाश पर होने के कारण मामला अपर सिविल जज द्वितीय कुमुदलता त्रिपाठी की अदालत में पेश किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed