{"_id":"6a4743c943f552f6940f28d0","slug":"order-issued-for-reinstatement-of-16-teachers-dismissed-from-agrasen-kanya-pg-college-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज से निकाले गए 16 शिक्षकों को राहत, कुलपति ने दिया सेवा बहाली का आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज से निकाले गए 16 शिक्षकों को राहत, कुलपति ने दिया सेवा बहाली का आदेश
Fri, 03 Jul 2026 10:38 AM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Fri, 03 Jul 2026 10:38 AM IST
सार
अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज से निकाले गए 16 शिक्षकों को राहत मिली है। काशी विद्यापीठ के कुलपति ने सुनवाई के बाद कॉलेज को सेवा बहाली का आदेश दिया। पिछले साल जून से शिक्षक काम नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
सभी शिक्षकों को मिली राहत
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज से पिछले साल जून महीने में निकाले गए 16 शिक्षकों को बड़ी राहत मिली है। मामले में काशी विद्यापीठ के कुलपति ने सुनवाई करते हुए 30 जून 2026 को एक आदेश जारी कर कॉलेज प्रबंधन से सभी शिक्षकों की सेवा बहाल करते हुए नियमानुसार वेतन, अन्य देयकों का भुगतान करने को कहा है। हालांकि, कुलपति के इस फैसले के बावत कॉलेज के अध्यक्ष दीपक अग्रवाल का कहना है कि इस मामले में अंतिम फैसला प्रबंध समिति की बैठक में होगा।
विज्ञापन
अग्रसेन पीजी कॉलेज प्रबंधन की ओर से जून 2025 में 16 शिक्षकों को निकाला गया था। इसके पीछे वजह शिक्षकों का अनुमोदन न होना, कम उपस्थिति आदि का हवाला दिया गया था। इसके बाद से ही न्याय के लिए शिक्षक कॉलेज से लेकर विवि तक का चक्कर लगा रहे थे।
विज्ञापन
शिक्षकों ने 30 अगस्त 2025 को काशी दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर भी कॉलेज में सेवा बहाली की गुहार लगाई थी। मामले में कोर्ट का भी सहारा लिया था। कोर्ट ने एक आदेश में काशी विद्यापीठ के कुलपति को मामले में सुनवाई करने की बात कही थी। इस पर कुलपति ने सुनवाई की और 30 जून 2026 को इसका आदेश जारी किया।
विज्ञापन
प्राचार्य प्रो. मिथिलेश सिंह ने पूछे जाने पर बताया कि आदेश की जानकारी उनको हैं लेकिन कॉलेज से जुड़े किसी भी फैसले में कॉलेज प्रबंधन ही अंतिम निर्णय लेता है। उधर, कॉलेज के अध्यक्ष दीपक अग्रवाल ने बताया कि कुलपति ने जो आदेश दिया है, वह कोर्ट के दिए गए आदेश के हिसाब से अलग है। कुलपति के आदेश के बाद अब कॉलेज प्रबंध समिति की बैठक बुलाई जाएगी। इसके बाद कार्रवाई होगी।