{"_id":"6a32ea4bc1361ed4eb018d74","slug":"overloaded-transformers-burning-out-consumption-reaches-915-mw-varanasi-news-c-20-vns1021-1433930-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: ओवरलोड होकर जल रहे ट्रांसफॉर्मर, 915 मेगावाट पहुंची खपत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: ओवरलोड होकर जल रहे ट्रांसफॉर्मर, 915 मेगावाट पहुंची खपत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
वाराणसी। बढ़ती गर्मी के बीच बिजली आपूर्ति की व्यवस्था धड़ाम हो गई है। दिन हो या रात, ट्रांसफॉर्मर ओवरलोड होकर जल रहे हैं। ट्रिपिंग इतनी अधिक हो रही है कि शहर की 20 से अधिक काॅलोनियों में लोग गर्मी से बिलबिला गए हैं। मंगलवार की तरह बुधवार की रात भी बिजली की आवाजाही जारी रही। बुधवार शाम आई आंधी के दौरान भी शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में बिजली कटी रही।
रात में वोल्टेज की भी समस्या है। एसी, कूलर और पंखे भी ठीक से नहीं चल पा रहे हैं। दो दिन से जिले की बिजली खपत 900 मेगावाट के पार पहुंच गई है। बुधवार को इस महीने में पहली बार खपत 915 मेगावाट पहुंची। औसतन जून में बिजली की खपत 800 मेगावाट तक रहती है। बुधवार को लहरतारा, भिटारी रोड पर दोपहर 2 बजे बिजली गुल हो गई। लोगों ने उपकेंद्र पर फोन किया तो पता चला कि जल्द बिजली आ जाएगी, लेकिन तीन घंटे तक बिजली नहीं आई, जिससे लोग बिलबिला उठे।
मंडुवाडीह सब्जी मंडी के पास शाम 6.30 बजे तेज आवाज के साथ ट्रांसफॉर्मर से चिंगारी निकली। इसके बाद सब्जी मार्केट और आसपास के घरों की बिजली कट गई। शाम करीब 7 बजे इंडस्ट्रियल एरिया चांदपुर में भी तार से चिंगारी निकलती रही। बिजली तो आई, लेकिन लो वोल्टेज से निजात नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
चौबेपुर में भोर में गुल हुई बिजली, दोपहर में आई
चौबेपुर। ग्रामीण इलाकों में चौबेपुर क्षेत्र के अजांव गांव में केबल फॉल्ट होने के कारण बुधवार भोर 4 बजे विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। घंटों मशक्कत के बाद गरथौली उपकेंद्र के बिजली कर्मचारियों ने फॉल्ट दुरुस्त किया, तब दोपहर डेढ़ बजे आपूर्ति बहाल हुई।
कछवा में चार घंटे बाधित रही बिजली
कछवा रोड। सेवापुरी ब्लॉक के ठटरा विद्युत उपकेंद्र से जुड़े रूपापुर एवं पूरे फीडर की बिजली आपूर्ति बुधवार शाम 4 बजे से बाधित रही। इस वजह से रामसिंहपुर, बीरबलपुर, लक्षापुर, पूरे, मुस्लिमपुर, कटैया, खोचवा, चित्रसेनपुर, ठटरा, छतेरी सहित अन्य गांवों की बिजली आपूर्ति रात 8 बजे तक बाधित रही।