सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Painter death case in varanasi Death caused by gunshot BHU research scholar arrested

पेंटर की मौत का मामला: गोली लगने से हुई थी मौत, बीएचयू का शोध छात्र गिरफ्तार; पिस्टल दिलाने वाले की तलाश शुरू

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Mon, 15 Jun 2026 05:39 PM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: पेंटर सोनू यादव की गोली लगने से मौत हुई थी। मामले में बीएचयू के शोध छात्र को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अब असलहा देने वाले की तलाश में जुटी है। गिरफ्तार आरोपी गोपी चंद्र चौरसिया गाजीपुर के दिलदारनगर का निवासी है। 
 

Painter death case in varanasi Death caused by gunshot BHU research scholar arrested
arrest - फोटो : arrest
विज्ञापन

विस्तार

वाराणसी के लंका थाना क्षेत्र के नगवा में पेंटर सोनू यादव की गोली लगने से हुई मौत के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी गोपी चंद्र चौरसिया को लंका से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त पिस्टल भी बरामद की है। आरोपी को रविवार को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।



पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी गोपी चंद्र चौरसिया उच्च शिक्षित है। उसने हिंदी विषय में शोध कार्य पूरा किया है। हाल ही में उसने अपना शोध प्रबंध बीएचयू में जमा किया था। पुलिस मामले की विवेचना जारी रखे हुए है। पिस्टल के स्रोत का पता लगाया जा रहा है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा ने बताया कि गोपी चंद्र को पिस्टल उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति की तलाश जारी है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अवैध पिस्टल लेकर नगवा स्थित एक मकान में पहुंचा था। वहां निर्माण और रंगाई-पुताई का कार्य चल रहा था। पिस्टल देखने और उसे चलाने के दौरान अचानक गोली चल गई। 
विज्ञापन


यह गोली सामने खड़े पेंटर सोनू यादव को जा लगी। गंभीर रूप से घायल सोनू को अस्पताल ले जाया गया था। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था। पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। जांच और सर्विलांस की मदद से उसे गिरफ्तार किया गया।

इस मामले में एक अन्य आरोपी, जिसने आरोपी को असलहा मुहैया कराया था, उसकी तलाश की जा रही है। आरोपी बीएचयू का शोध छात्र है और दिलदारनगर, गाजीपुर का निवासी है। घटना में प्रयुक्त पिस्टल बरामद कर ली गई है। घटना नौ जून की है। इस मामले में मृतक के परिजनों ने हत्या के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed