सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM Modi in Varanasi Parliament Peacock Mask Crafted from Kashi GI-Tagged Crafts Model of Namo Ghat Presented

PM Modi in Varanasi: काशी के जीआई क्राफ्ट से बने संसद, मोर, मुखौटा; नमो घाट का मॉडल प्रधानमंत्री को किया भेंट

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Wed, 29 Apr 2026 05:41 AM IST
विज्ञापन
सार

PM Modi in Varanasi: वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने दो दिनी दाैरे के दाैरान नारी शक्ति को संबोधित किया। इसके पहले महिलाओं ने उन्हें जीआई क्राफ्ट से बने उपहार भेंट किए। पीएम भी इससे अभिभूत नजर आएं।

PM Modi in Varanasi Parliament Peacock Mask Crafted from Kashi GI-Tagged Crafts Model of Namo Ghat Presented
पीएम मोदी को जीआई क्राफ्ट से बने उपहार देतीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

Varanasi News: नारी वंदन सम्मेलन में मातृशक्ति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत काशी के जीआई टैग प्राप्त हस्तशिल्प उत्पादों से किया। पहली बार किसी एक मंच से प्रधानमंत्री को एक साथ छह जीआई पंजीकृत उत्पाद उपहार स्वरूप भेंट किए गए। मंच पर महिला पार्षदों, ग्राम प्रधानों और प्रबुद्ध महिलाओं ने प्रधानमंत्री को काशी की विरासत से जुड़ी यह विशेष सौगात भेंट की।

Trending Videos


डॉ. रजनीकांत ने बताया कि पहली बार काष्ठ कला के माध्यम से भारत के नए संसद भवन के लोकसभा कक्ष का सूक्ष्म मॉडल तैयार किया गया। इसे बनारस के तीसरी पीढ़ी के युवा शिल्पी राजकुमार ने अपने सहयोगियों संजय प्रजापति और सनोज पेंटर के साथ एक सप्ताह की मेहनत से तैयार किया। 24 इंच आकार की इस कलाकृति को जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या ने प्रधानमंत्री को भेंट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा रामनगर के स्टेट अवॉर्डी शिल्पी बच्चा लाल मौर्य द्वारा निर्मित सॉफ्ट स्टोन जाली क्राफ्ट का “मोर के भीतर मोर” शिल्प मोहिनी झंवर ने दिया। काष्ठ कला से बनी पंचमुखी गणेश प्रतिमा डॉ. इंदू सिंह ने भेंट की। बनारसी जरदोजी से तैयार नए संसद भवन की फ्रेमयुक्त कलाकृति को तीसरी पंक्ति की महिलाओं ने भेंट किया। नीरजा माधव ने नमो घाट का प्रतीक चिह्न और पेपर मैशे क्राफ्ट से तैयार मां दुर्गा का भव्य मुखौटा दूसरी पंक्ति की महिलाओं ने प्रधानमंत्री को भेंट किया।

पीएम के मंच पर रहीं 14 महिला ग्राम प्रधान
प्रधानमंत्री के साथ मंच पर जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, जिला पंचायत सदस्य स्वाति सिंह, प्रमुख क्षेत्र पंचायत रेनू पटेल के अलावा 14 ग्राम प्रधान रहीं। इन प्रधानों में सावित्री देवी, मनबसा देवी, अमरावती देवी, मीनू सिंह, रामा देवी, रीवा सोनकर, अर्चना देवी, पूजा देवी, रीतू देवी, शीला देवी, नीलम पाल, प्रेमलता मिश्रा, रेनू सिंह, सुचिता देवी रहीं।

मंच पर 22 महिला पार्षद
बरेका के मंच पर पीएम के साथ नगर निगम की 22 पार्षद रहीं। इनमें संजू सरोज, लीला, मंजू देवी, इंद्रा रानी, मोनिका यादव, कुसुम, सुशीला, माधुरी सिंह, गीता सिंह, गिरिजा, गरिमा सिंह, कौशिल्या, उर्मिला, बेबी, सीमा वर्मा, शांति देवी, शेषमणि, रीता देवी, सुशीला, अनीता, अंजनी, कनकलता मिश्रा शामिल रहीं।

मंच पर डॉक्टर, सीए और लेखिका
पीएम के साथ मंच साझा करने वालों में डॉक्टर, सीए और लेखिका भी रहीं। इनमें डॉक्टर में इंदू सिंह और प्रो. मलिका तिवारी, साहित्यकार में नीरजा माधव, लेखिका डॉ. नाहिर आबिदी, सीए यमुना शुक्ला, प्रधानाचार्य आनंद प्रभा, सामाजिक कार्यकर्ता में मीना त्रिवेदी, मीना सिंह, मोहिनी झंवर, संगीता कपूर रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed