{"_id":"69ef48d2aee91e285a0cfabb","slug":"pm-modi-to-flag-off-two-amrit-bharat-trains-from-bareca-in-varanasi-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM Modi Visit: पीएम मोदी बरेका से दो अमृत भारत को दिखाएंगे हरी झंडी, स्टेशन पर तैयारियां तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PM Modi Visit: पीएम मोदी बरेका से दो अमृत भारत को दिखाएंगे हरी झंडी, स्टेशन पर तैयारियां तेज
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Mon, 27 Apr 2026 05:00 PM IST
विज्ञापन
सार
Varanasi News: पीएम मोदी वाराणसी दौरे पर आ रहे हैं। वे बरेका से दो अमृत भारत को हरी झंडी दिखाएंगे। नई ट्रेनें बनारस से पुणे और अयोध्या से मुंबई तक चलेंगी। बनारस वाली अमृत भारत तीसरे दिन पुणे पहुंचेगी।
banaras railway station
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 अप्रैल को दो नई अमृत भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। बरेका में मुख्य समारोह का आयोजन होगा, जबकि बनारस रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर आठ पर भी उद्घाटन समारोह के लिए मंच बन रहा है। बरेका से जिस समय पीएम हरी झंडी दिखाएंगे, उसी समय प्लेटफॉर्म नंबर आठ से अमृत भारत को रवाना किया जाएगा। यहां पूर्वोत्तर रेलवे के जीएम, डीआरएम सहित अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।
Trending Videos
बनारस-पुणे अमृत भारत एक्सप्रेस का हर दिन संचालन होगा। उद्घाटन वाले दिन 28 अप्रैल को ट्रेन नंबर 02531 बनारस-हडपसर (पुणे) अमृत भारत बनारस स्टेशन से शाम 4:45 बजे रवाना होगी। तीसरे दिन हडपसर (पुणे) रात 12:55 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस ट्रेन में स्लीपर के आठ और सामान्य श्रेणी के 11 कोच सहित कुल 22 कोच होंगे। बरेका परिसर में समारोह स्थल से ही प्रधानमंत्री अयोध्या से मुंबई (लोकमान्य तिलक टर्मिनस) तक चलने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

कमेंट
कमेंट X