सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PMO team inspected ropeway project and asked when it could be started in varanasi

Varanasi News: पीएमओ की टीम ने देखा रोपवे प्रोजेक्ट, पूछा- कब तक शुरू कर सकते हैं; वृद्धाश्रम का काम भी देखा

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 25 Feb 2026 12:49 PM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: पीएमओ कार्यालय से वाराणसी पहुंची टीम ने रोपवे प्रोजेक्ट को देखा। इस दौरान टीम ने कहा कि कब तक शुरू कर सकते हैं। इसके साथ ही टीम ने रामनगर में वृद्धाश्रम का काम भी देखा। 

PMO team inspected ropeway project and asked when it could be started in varanasi
रोपवे स्टेशन और कैंट रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पीएमओ कार्यालय से मंगलवार को एक टीम काशी पहुंची। टीम ने अफसरों के साथ शहर में चल रहे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट देखे। रोपवे पर फोकस किया। टीम ने पूछा कि इसे कब तक शुरू कर सकते हैं। कार्यदयी संस्था ने बताया कि कैंट, काशी विद्यापीठ और रथयात्रा का काम लगभग पूरा हो गया है। यह सारी कवायद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्च में संभावित काशी के दौरे को लेकर हो रही है। 

Trending Videos


पीएमओ से आई टीम ने रोपवे के अलावा रामनगर में वृद्धाश्रम का काम भी देखा। वृद्वाश्रम किस तरह से संचालित होगा और कैसे काम करेगा। इस बारे में पूछा। बताया कि पीपीपी मॉडल पर चलेगा और संस्था का चयन कर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने नगर निगम के नए सदन भवन के मॉडल को देखा और उसके बारे में बात की। कितने दिन में उसे तैयार कर लिया जाएगा। एसटीपी और सीवर व पेयजल योजनाओं के बारे में बात की। इस दौरान जिले के कुछ अफसरों की टीम भी उनके साथ रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed